,

शिवभक्तों का पुष्प वर्षा और फलाहार से हुआ स्वागत

बदलता स्वरूप गोंडा। भगवान भोले शंकर के पावन पर्व कजरीतीज से एक दिन पहले करनेलगंज सरयू घाट से शिव भक्त काँवारियों का प्रथम स्वागत नरेंद्र सिंह कैसरगंज द्वारा किया गया, पूर्व मन्त्री पंडित सिंह के अनुज नरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रत्येक शिव भक्त भगवान भोले शंकर का रूप है। कजरीतीज पर्व देवीपाटन मण्डल का…

1 minute

Read Time

बदलता स्वरूप गोंडा। भगवान भोले शंकर के पावन पर्व कजरीतीज से एक दिन पहले करनेलगंज सरयू घाट से शिव भक्त काँवारियों का प्रथम स्वागत नरेंद्र सिंह कैसरगंज द्वारा किया गया, पूर्व मन्त्री पंडित सिंह के अनुज नरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रत्येक शिव भक्त भगवान भोले शंकर का रूप है। कजरीतीज पर्व देवीपाटन मण्डल का प्रसिद्ध पर्व है। सरयू घाट के तट पर नरेंद्र सिंह ने शिवभक्तों को फलाहार काराया। नरेंद्र सिंह ने कहा कि कजरीतीज पर्व में न सिर्फ काँवरिया बल्कि आम जनमानस में भी उत्साह है, ऐसे पुनीत कार्य में सभी सनातन प्रेमियों को बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए, श्री सिंह ने कहा कि शिवभक्तों की सेवा पिछले पंद्रह सालों से मंत्रीजी सहित परिवार के लोग करते आ रहे हैँ।

शिवभक्तों का पुष्प वर्षा से स्वागत किशनु चाचा संतोष सिंह ध्रुव दुबे राजकुमार सिंह सुनील सिंह ननकवा सिंह सत्येंद्र प्रताप सिंह संजय सिंह पप्पू फहीम अहमद जे० पी० श्रीवास्तव देवेंद्र सिंह त्यागी सिंह कल्लू सिंह सोमनाथ तिवारी राहुल सिंह बृजेश सिंह रणंजय सिंह, शुभम जायसवाल उत्तम सिंह विशाल जिंदर सिंह आदि ने किया।