,

डीएम गोण्डा का वाट्सएप चैनल जारी, सीधे जुड़ सकेंगे जनपदवासी

सीएम की राह पर डीएम गोंडा नेहा शर्मा बदलता स्वरूप गोंडा। जिलाधिकारी गोण्डा नेहा शर्मा के कार्यालय का एक वॉट्सऐप चैनल लॉन्च किया गया है। जिलाधिकारी नेहा शर्मा के नाम से तैयार इस व्हाट्सएप चैनल के जरिए जनपदवासियों को जनपद से संबंधित हर जानकारी सीधे-सीधे मिलेगी। वह सीधे जिलाधिकारी नेहा शर्मा से संवाद स्थापित कर…

1 minute

Read Time

सीएम की राह पर डीएम गोंडा नेहा शर्मा

बदलता स्वरूप गोंडा। जिलाधिकारी गोण्डा नेहा शर्मा के कार्यालय का एक वॉट्सऐप चैनल लॉन्च किया गया है। जिलाधिकारी नेहा शर्मा के नाम से तैयार इस व्हाट्सएप चैनल के जरिए जनपदवासियों को जनपद से संबंधित हर जानकारी सीधे-सीधे मिलेगी। वह सीधे जिलाधिकारी नेहा शर्मा से संवाद स्थापित कर सकेंगे। जिलाधिकारी गोण्डा के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स पर बुधवार को इसके संबंध में सूचना जारी की गई। इस पोस्ट में एक लिंक भी दिया गया है। जिसपर क्लिक करके आप इस वाट्सएप चैनल पर सीधे जुड़ सकते हैं। प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ आम नागरिकों से संवाद के लिए बीते दिनों अपने व्हाट्सएप चैनल की शुरुआत की थी। वह ऐसा करने वाले देश के पहले मुख्यमंत्री थे। वहीं, मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन पर इस दिशा में पहल करने वाले पहली जिलाधिकारी नेहा शर्मा हैं। बता दें, मेटा ने व्हाट्सएप पर नया फीचर व्हाट्सएप चैनल से जोड़ा है। कुछ ही दिनों पहले शुरू हुआ यह फीचर तेजी से जनता के बीच लोकप्रिय हो रहा है। धीरे-धीरे सिलेब्रटीज यहां पहुंच रहे हैं।

डीएम गोण्डा द्वारा तैयार किए गए इस वाट्सएप चैनल की खास बात यह है कि इससे कोई भी जुड़ सकता है। जिलाधिकारी कार्यालय से सीधे और त्वरित अपडेट प्राप्त करने के लिए इस व्हाट्सएप चैनल से लोग आसानी से जुड़ सकते हैं। डीएम की इस अनोखी पहल से आम लोगों को बहुत फायदा मिलेगा। अब हर किसी को प्रदेश की हर योजना और डीएम कार्यालय की हर जानकारी फोन पर मिलेगी।