कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का हुआ स्वागत

कर्नलगंज गोंडा। कांग्रेस नेता व विधानसभा क्षेत्र कर्नलगंज के पूर्व प्रत्याशी त्रिलोकी नाथ तिवारी के नेतृत्व पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी व क्षेत्रीय अध्यक्ष नकुल दुबे का कार्यकर्ताओं ने फूल मलाओं से जोरदार स्वागत किया। वह हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के मद्देनजर कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनके साथ बैठक करते हुए संगठन को…

1 minute

Read Time

कर्नलगंज गोंडा। कांग्रेस नेता व विधानसभा क्षेत्र कर्नलगंज के पूर्व प्रत्याशी त्रिलोकी नाथ तिवारी के नेतृत्व पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी व क्षेत्रीय अध्यक्ष नकुल दुबे का कार्यकर्ताओं ने फूल मलाओं से जोरदार स्वागत किया। वह हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के मद्देनजर कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनके साथ बैठक करते हुए संगठन को मजबूत करने विषय पर चर्चा करने जिले में आये हैं।

पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी निकाय चुनाव अकेले लड़ेगी। कटरा घाट स्थित स्थित सरयू नदी पुल क्षतिग्रस्त होने पर तंज कसते हुए कहा। कि मोदी है तो मुमकिन है, कोई दिक्कत नहीं है, चलता रहेगा ऐसे लोगो को आश्वासन पर आश्वासन मिलता रहेंगा। और लोग उनके पीछे दौड़ते रहेंगे की आश्वासन दिया है। अब हो पूरा जाएगा और जब तक उनके पीछे दौड़ते रहेंगे तब तक देश बरबाद हो जाएगा।