बदलता स्वरूप गोंडा। थाना कटराबाजार पुलिस ने लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी अभियुक्त-प्रद्युम्न उर्फ करिया पुत्र गिरधर नि0 ग्राम गौरा सिंहानापुर थाना करनैलगंज जनपद गोण्डा को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना कटराबाजार क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लडकी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था तथा उसके साथ दुष्कर्म भी किया गया। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता के पिता द्वारा थाना कटराबाजार में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना कटराबाजार पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार-
Previous Post
Next Post
You May Have Missed





