बदलता स्वरूप अयोध्या। आम आदमी पार्टी ने अपने संघर्षशील व तेज तर्रार नेता सभाजीत सिंह को पुनः प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए सभाजीत सिंह के नेतृत्व में ही पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए उप्र की रणनीति थमाने की जिम्मेदारी सौंपी है। सभाजीत सिंह पहले भी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। आप के राष्ट्रीय संगठन मंत्री संदीप पाठक ने इस आशय के आदेश आज जारी कर दिये। गौरतलब है कि अयोध्या निवासी सभाजीत सिंह छात्र राजनीति के समय से आंदोलनों में सक्रिय रहे हैं और अन्ना हजारे आंदोलन में अहम भूमिका निभायी। पेशे से अधिवक्ता सभाजीत सिंह की अगुवाई में पार्टी ने पहले भी उप्र की संघर्षगाथा लिखी है। मोदी सरकार द्वारा यूपी प्रदेश प्रभारी सांसद संजय सिंह को गैर- कानूनी तरीके से गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने के बाद कार्यकर्ताओं में जोश भरने व जमीन पर संघर्ष करके पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं एकजुट बनाये रखने के लिए सभाजीत सिंह को पुन: प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है. उनकी नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं में जहां जोश है वहीं पदाधिकारियों ने इसका खुले मन से स्वागत किया है। प्रदेश इकाई से जुड़े तमाम पदाधिकारियों ने श्री सिंह की नियुक्ति पर बधाई दी है। आम आदमी पार्टी अयोध्या के जिला अध्यक्ष अनिल कुमार प्रजापति ने कहा कि श्री सिंह के प्रदेश अध्यक्ष बनने से जनपद के कार्यकर्ताओं में उत्साह है जिले के कार्यकर्ता हर्षवर्धन कोरी यूके द्विवेदी इसराइल घोसी शुभम श्रीवास्तव गायत्री मिश्रा नदीम राजा शारजाह मास्टर कुलभूषण साहू सूरज प्रधान संदीप पटेल नीलेश चतुर्वेदी संजीव निगम राजीव पाठक रघुनाथ प्रताप सिंह रेखा वर्मा स्वर्णिम वर्मा सुनील मौर्य दिलीप वर्मा धर्मेंद्र सेठ क्वेश्चन लाल श्रीवास्तव राधिका पांडे प्रशांत श्रीवास्तव गुड़िया शकुंतला देवी आदि पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी का उत्साह है।
सभाजीत सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने से कार्यकर्ताओं में ख़ुशी की लहर
बदलता स्वरूप अयोध्या। आम आदमी पार्टी ने अपने संघर्षशील व तेज तर्रार नेता सभाजीत सिंह को पुनः प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए सभाजीत सिंह के नेतृत्व में ही पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए उप्र की रणनीति थमाने की जिम्मेदारी सौंपी है। सभाजीत सिंह पहले भी प्रदेश अध्यक्ष…

Previous Post
Next Post
You May Have Missed





