बदलता स्वरूप बहराइच। धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैयादूज, छठ पूजा, गुरू नानक जयन्ती व कार्तिक पूर्णिमा आदि त्यौहारों के विभिन्न कार्यक्रम सम्पन्न होने है। धनतेरस के उपलक्ष्य में जनपद के मुख्य व स्थानीय बाजारों में खरीदारी के दौरान अधिक संख्या में भीड़ एकत्रित होने की प्रबल सम्भावना रहती है। 11 व 12 नवम्बर 2023 को दीपावली का पर्व मुख्य पर्व मनाया जायेगा। वर्तमान समय में धार्मिक आयोजनों के सम्बंध में शासन द्वारा निर्गत गाइड लाइन का अनुपालन सुनिश्चित कराते हुए त्यौहारों को सकुशल, शान्ति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से जिला मजिस्टेªट द्वारा सूचनाओं के आदान-प्रदान हेतु कर्मचारियों की ड्यूटी कन्ट्रोल रूम दूरभाष संख्या 05252-230132 कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित किया गया है। यह कन्ट्रोल रूम 10 नवम्बर से 15 नवम्बर 2023 तक क्रियाशील रहेगा। कन्ट्रोल रूम प्रातः 06 बजे से अपरान्ह 02 बजे तक, अपरान्ह 02 बजे रात्रि 10 बजे तक व रात्रि 10 बजे से प्रातः 06 बजे तक राउण्ड द क्लाक संचालित रहेगा।
दीपावली पर्व त्यौहार के मद्देनजर कन्ट्रोल रूम स्थापित
बदलता स्वरूप बहराइच। धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैयादूज, छठ पूजा, गुरू नानक जयन्ती व कार्तिक पूर्णिमा आदि त्यौहारों के विभिन्न कार्यक्रम सम्पन्न होने है। धनतेरस के उपलक्ष्य में जनपद के मुख्य व स्थानीय बाजारों में खरीदारी के दौरान अधिक संख्या में भीड़ एकत्रित होने की प्रबल सम्भावना रहती है। 11 व 12 नवम्बर 2023 को…
Previous Post
Next Post
You May Have Missed





