,

डूब रहे बुजुर्ग को जल पुलिस ने रेस्क्यू कर सकुशल बचाया

बदलता स्वरूप अयोध्या। प्रभु श्रीराम की पावन नगरी में सरयू स्नान के दौरान जल की तेज धारा में आने से गहरे पानी में जाने के कारण गणेश चंद्र मिश्रा पुत्र गुरुदयाल मिश्रा निवासी जनपद गोंडा का रहने वाला है जो सरयू स्नान घाट पर लगे जल बैरिकेटिंग चढ़ने से पैर फिसलने से गहरे पानी में…

1 minute

Read Time

बदलता स्वरूप अयोध्या। प्रभु श्रीराम की पावन नगरी में सरयू स्नान के दौरान जल की तेज धारा में आने से गहरे पानी में जाने के कारण गणेश चंद्र मिश्रा पुत्र गुरुदयाल मिश्रा निवासी जनपद गोंडा का रहने वाला है जो सरयू स्नान घाट पर लगे जल बैरिकेटिंग चढ़ने से पैर फिसलने से गहरे पानी में चले जाने से डूब रहे थे, तत्काल तत्परता दिखाते हुए ड्यूटी पर तैनात जल पुलिस प्रभारी रुबे प्रताप मौर्य तेज तर्रार कांस्टेबल नित्यानन्द यादव, कांस्टेबल अजय कुमार, कांस्टेबल व स्थानीय मिथुन मांझी, अवधेश माझी, राकेश माझी, संजय माझी ने गहरे पानी में रेस्क्यू कर बुजुर्ग को, सुरक्षित बाहर निकाला, अयोध्या में जल पुलिस की तैनाती से अक्सर डूबते लोगों को बचाने में समर्थ होने के साथ लोगों में सुरक्षा की भावना को बढ़ावा मिला है जिससे स्थानीय लोगों में हर्ष का वातावरण जागृत हुआ है।