बदलता स्वरूप श्रावस्ती। जिलाधिकारी कृतिका शर्मा ने प्रतिदिन की तरह शुक्रवार को भी कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में आयोजित जनता दर्शन में फरियादियों की समस्याओं को सुना और उनकी समस्याओं को सुनकर निराकरण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान जिलाधिकारी को 08 शिकायतें प्राप्त हुई, जो विभिन्न विभागों से सम्बन्धित थी, इन शिकायतों को एक सप्ताह में निराकरण कर रिपोर्ट प्रेषित करने हेतु सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जनसुनवाई, आई0जी0आर0एस0, सीएम हेल्पलाइन, तहसील व थाना दिवस हेतु समय-समय पर विस्तृत निर्देश दिये गये है, जिनका शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करें। आई0जी0आर0एस0 से प्राप्त शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाए। उन्होने यह भी बताया कि मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा सीएम डैशबोर्ड पर प्रतिमाह जन शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की जा रही है। इसलिए सभी सम्बन्धित विभागीय अधिकारी जन शिकायतों के निस्तारण में विशेष रूचि लेकर जनपद की रैंकिंग प्रथम स्थान पर लाने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि जनता दर्शन में आये हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना जाए तथा एक सप्ताह में समस्याओं का निस्तारण प्रत्येक दशा में सुनिश्चित किया जाए और शिकायतो के निस्तारण मे गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखे ताकि फरियादियों को किसी प्रकार का समस्या न हो। उन्होने यह भी निर्देश दिया कि समस्त अधिकारी मौके पर स्वयं जाकर निरीक्षण करें और स्पष्ट आख्या तैयार कर फोटोग्राफ सहित अपलोड करें। सभी अधिकारी कार्यालय में समस्त कार्यदिवसों में प्रातः 10 से 12 बजे तक स्वयं जनसुनवाई करें एवं उनकी समस्याओं का समय सीमा के अन्दर निस्तारण कराना भी सुनिश्चित करें। कोई भी विभाग डिफाल्टर की सूची में न रहने पाये, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।
जिलाधिकारी ने जनता दर्शन के दौरान सुनी जनसमस्याएं
बदलता स्वरूप श्रावस्ती। जिलाधिकारी कृतिका शर्मा ने प्रतिदिन की तरह शुक्रवार को भी कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में आयोजित जनता दर्शन में फरियादियों की समस्याओं को सुना और उनकी समस्याओं को सुनकर निराकरण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान जिलाधिकारी को 08 शिकायतें प्राप्त हुई, जो विभिन्न विभागों से सम्बन्धित थी, इन शिकायतों…

Previous Post
Next Post
You May Have Missed





