बदलता स्वरूप श्रावस्ती। जिलाधिकारी कृतिका शर्मा ने तहसील भिनगा के अन्तर्गत ग्राम जरकुशहा एवं भिनगा देहात में मौके पर पहुंचकर स्टाम्प की जांच की और स्टाम्प का मिलान कर सत्यापन किया। सत्यापन के दौरान दोनों बैनामों में स्टाम्प सही पाया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने स्टाम्प जाँच से सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि किसी भी दशा में स्टाम्प की चोरी कोई न करने पाये, इसके लिए समय-समय पर आकस्मिक जाँच कर मिलान अवश्य किया जाय। जांच के दौरान यदि स्टाम्प की कमी पायी जाती है तो सम्बन्धित के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही भी अमल में लायी जाय। इस दौरान उपजिलाधिकारी भिनगा पीयूष जाससवाल ,सब रजिस्टर कुमार हिमांशु सहित राजस्व निरीक्षक, लेखपाल सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने जरकुशहा एवं भिनगा देहात मे पहुंचकर किया स्टाम्प की जांच
बदलता स्वरूप श्रावस्ती। जिलाधिकारी कृतिका शर्मा ने तहसील भिनगा के अन्तर्गत ग्राम जरकुशहा एवं भिनगा देहात में मौके पर पहुंचकर स्टाम्प की जांच की और स्टाम्प का मिलान कर सत्यापन किया। सत्यापन के दौरान दोनों बैनामों में स्टाम्प सही पाया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने स्टाम्प जाँच से सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि…

Previous Post
Next Post
You May Have Missed





