,

पोस्टर का अनावरण केंद्रीय मंत्री व मुख्यमंत्री द्वारा

बदलता स्वरूप अयोध्या। परंपरागत तरीके से होने वाले 42 वें रामायण मेले के प्रथम पोस्टर (आवरण छवि) का आज मुख्यमंत्री के कर कमलो द्वारा एवं द्वितीय पोस्टर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एवम केंद्रीय मंत्री जनरल वी. के. सिंह के कर कमलों द्वारा सरयू अतिथि गृह अयोध्या में अनावरण किया गया, प्रथम पोस्टर में रामायण मेला…

2 minutes

Read Time

बदलता स्वरूप अयोध्या। परंपरागत तरीके से होने वाले 42 वें रामायण मेले के प्रथम पोस्टर (आवरण छवि) का आज मुख्यमंत्री के कर कमलो द्वारा एवं द्वितीय पोस्टर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एवम केंद्रीय मंत्री जनरल वी. के. सिंह के कर कमलों द्वारा सरयू अतिथि गृह अयोध्या में अनावरण किया गया, प्रथम पोस्टर में रामायण मेला में होने वाले कार्यक्रम के क्रम में धनुष यज्ञ की एवम द्वितीय पोस्टर में जनक जी के द्वारा कन्यादान की लीला को दर्शाया गया है। आवरण छवि में भारतीय लोक कला पर आधारित अवध की लोककला को प्रदर्शित किया गया है जिसमें अवधी लोक कला और परंपरा की झलक स्पष्ट दिख रही है,आवरण छवि लोकार्पण के माध्यम से रामायण मेला में भारतीय लोक कला एवम संस्कृति को दर्शाना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रामायण मेला समिति के द्वारा अयोध्या की गरिमा के अनुरूप कार्य किया जा रहा है। मांडवी सिंह कुलपति, भातखंडे संस्कृत विश्वविद्यालय लखनऊ ने बताया कि रामायण मेले के माध्यम से स्थानीय रामलीलाओं के स्तर को वैश्विक रूप दिया जाएगा। वहीं महंत गिरीश पति त्रिपाठी महापौर अयोध्या ने कहा कि रामायण मेले को विश्व स्तरीय बनाने में किसी भी प्रकार की कसर नहीं छोड़ी जाएगी तथा आगामी रामायण मेला 14 से 19 दिसंबर 2023 का शुभारंभ करने हेतु मुख्यमंत्री जी को आमंत्रित किया है।

रामायण मेला समिति के संयोजक आशीष मिश्रा, जनसंपर्क अधिकारी , डा. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या ने बताया की रामायण मेले की गरिमा को विश्व स्तर पर पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। आवरण छवि को भित्ति फलक पर उकेरने का कार्य रीमा सिंह (शिक्षिका ,अवध विश्वविद्यालय) ने किया। 42 वें रामायण मेला के प्रथम एवं द्वितीय पोस्टर के अनावरण में महंत गिरीश पति त्रिपाठी ,महापौर, अयोध्या मांडवी सिंह ,कुलपति ,भातखंडे संस्कृति, विश्वविद्यालय, लखनऊ अयोध्या,रामायण मेला समिति के संयोजक आशीष कुमार मिश्रा जनसंपर्क अधिकारी डॉ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय रीमा सिंह, शिक्षिका, अवध विश्वविद्यालय की उपस्थिति में सरयू अतिथि गृह अयोध्या में किया गया।