, ,

60 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 03 अभियोग पंजीकृत

बदलता स्वरूप गोंडा। जिलाधिकारी नेहा शर्मा के निर्देशानुसार आबकारी विभाग की टीमों द्वारा विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत जनपद गोण्डा के आबकारी निरीक्षकों की संयुक्त टीम क्षेत्र 1, सदर गोण्डा, प्रर्वतन-1 व प्रवर्तन 2 गोण्डा टीम द्वारा ग्राम राधेपुरवा, खैरी व मंसापुरी थाना कोतवाली नगर गांवों में आकस्मिक दबिश दी गई। उन्होंने बताया है कि…

1 minute

Read Time

बदलता स्वरूप गोंडा। जिलाधिकारी नेहा शर्मा के निर्देशानुसार आबकारी विभाग की टीमों द्वारा विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत जनपद गोण्डा के आबकारी निरीक्षकों की संयुक्त टीम क्षेत्र 1, सदर गोण्डा, प्रर्वतन-1 व प्रवर्तन 2 गोण्डा टीम द्वारा ग्राम राधेपुरवा, खैरी व मंसापुरी थाना कोतवाली नगर गांवों में आकस्मिक दबिश दी गई। उन्होंने बताया है कि दविश के दौरान 60 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई, मौके पर 800 किलो महुआ लहन एवं शराब बनाने का उपकरण नष्ट किया गया, तथा 03 अभियोग आबकारी अधिनियम धारा 60 के अंतर्गत पंजीकृत किया गया। विशेष प्रवर्तन अभियान निरन्तर जारी है। उन्होंने बताया है कि जनपद में अवैध कच्ची शराब की छापेमारी का कार्यक्रम चलता रहेगा।