,

169 जोड़ो का विवाह धार्मिक रीति रिवाज से संपन्न

विधायक मनकापुर, तरबगंज व गौरा ने दिया आशीर्वाद बदलता स्वरूप गोण्डा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत न्यू मैरिज हाल नगरपालिका परिषद नवाबगंज में तहसील तरबगंज के समस्त विकास खण्ड एवं तहसील मनकापुर के समस्त विकासखण्ड के लाभार्थियों का सामूहिक विवाह कार्यक्रम के अन्तर्गत विवाह कराया गया है। जिसमें 17 अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को इस्लामिक पद्धति…

1 minute

Read Time

विधायक मनकापुर, तरबगंज व गौरा ने दिया आशीर्वाद

बदलता स्वरूप गोण्डा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत न्यू मैरिज हाल नगरपालिका परिषद नवाबगंज में तहसील तरबगंज के समस्त विकास खण्ड एवं तहसील मनकापुर के समस्त विकासखण्ड के लाभार्थियों का सामूहिक विवाह कार्यक्रम के अन्तर्गत विवाह कराया गया है। जिसमें 17 अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को इस्लामिक पद्धति द्वारा निकाह कराया गया व 152 जोड़ें को हिन्दू रीति रिवाज से विवाह कराया गया।
उन्होंने बताया है कि मुख्य अतिथि द्वारा वैवाहिक जोड़ों को 10 हजार रूपये का सामान उपहार स्वरूप भेट करते हुए कहा कि धनाभाव के कारण अब किसी गरीब लड़की के हाथ पीले होने से नहीं बचेगें तथा 169 जोड़ों को सामूहिक विवाह प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इसके साथ ही सभी नवविवाहित जोड़ों को विवाहोपरांत उनके खाते में 35 हजार की धनराशि सरकार द्वारा दी जाती है।विधायक मनकापुर रमापति शास्त्री, विधायक तरबगंज प्रेम नारायन पाण्डेय, विधायक गौरा प्रभात वर्मा तथा उपजिलाधिकारी तरबगंज ने सभी जोड़ों को वैवाहिक जीवन की शुभ कामनायें देते हुए कहा कि यह योजना सरकार की बहुत अच्छी योजना है। अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ लेना चाहिए। विवाहित जोडों एवं उनके साथ आये रिश्तेदारों के लिए स्वादिष्ट भोजन एवं मिठाई व जलपान भी कराया गया है। इस अवसर पर विधायक मनकापुर रमापति शास्त्री, विधायक तरबगंज प्रेमनारायन पांडेय, विधायक गौरा प्रभात वर्मा, उपजिलाधिकारी तरबगंज भारत भार्गव, जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश चौधरी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी गौरव स्वर्णकार, जिला प्रोवेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी, नगरपालिका अध्यक्ष नवाबगंज सत्येंद्र सिंह, खंड विकास अधिकारी तरबगंज, नवाबगंज, छपिया, वजीरगंज सहित संबंधित विभाग के अधिकारीगण व कर्मचारी उपस्थित रहे।