बदलता स्वरूप अयोध्या। धार्मिक चेतना का संचार किया है।सौरभ द्विवेदी केंद्रीय महासचिव भगवती मानव कल्याण संगठन शक्तिपुत्र जी महाराज के आश्रम पंचज्योति शक्तितीर्थ धाम में 27 वर्षो से चल रहा है। अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ, माता भगवती की ऊर्जा से हो उनके जीवन में परिवर्तन रजत मिश्रा केंद्रीय महासचिव संगठन आज भी मंदिरों के आस पास नशे की दुकानें चल रही है, समाज को जागरूक करने की जरूरत है।
आशीष शुक्ला केंद्रीय मुख्य सचिव संगठन अयोध्या 17/12/202 जन जन मां की चेतना का संचार हो, नशामुक्त परिवार बने इसी जनकल्याण की भावना को लेकर भगवती मानव कल्याण संगठन एवम पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम के संयुक्त तत्वावधान में 16,17 दिसंबर को 24 घंटे तक हजारों मां भक्तो, नशामुक्त साधकों द्वारा जिला अयोध्या के धर्म मंडपम मनिदास छावनी अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ का जिला स्तरीय आयोजन संपन्न हुआ।दिव्य शंखनाद व माता भगवती के जयकारों के साथ दिव्य आरती सम्पन्न हुई।धर्ममंडपम प्रांगण में उपस्थित हजारों मां भक्तो को संगठन की विचारधारा बताते हुए, संगठन के केंद्रीय महासचिव आदरणीय रजत मिश्र जी ने कहा भगवान राम की जन्मभूमि, को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम को कोटि कोटि नमन वंदन प्रणाम करते है,अयोध्या कर्मवानो की भूमि है,मर्यादा पुरुषोत्तम राम भगवान की जन्मभूमि है। भगवान राम ने समाज को ,कर्म का ज्ञान कराया मर्यादा का पाठ पढ़ाया । इसी प्रकार भगवती मानव कल्याण संगठन समाज को माता भगवती की साधना के माध्यम से दुर्गा चालीसा के अखंड पाठ के माध्यम से समाज को नशामुक्त , मासाहारमुक्त बनाकर समाज को चेतनावान ,धर्मवान बनाया जा रहा है। भगवती मानव कल्याण संगठन ने देश स्तर पर लाखो परिवारों को नशामुक्त, बनाया है।उनके जीवन में परिवर्तन किया है। दूसरे वक्ता के रूप में संगठन के केंद्रीय महासचिव सौरभ द्विवेदी ने कहा हर देश की अपनी पहचान है लेकिन हम उस देश में रहते है जन्हा गंगा बहती है,प्रभु राम हमारे पूर्वज है, और धर्म हमारी पहचान है। योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज जिनका आश्रम पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम धाम में है, जिस जगह पिछले 27वर्षो से समाज कल्याण के लिए अनवरत अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ चल रहा है। वही की ऊर्जा का लाभ लेकर लाखो लोग नशामुक्त हो रहे है।। पंचज्योती आश्रम में सभी साधु संत सन्यासी जनों को सादर आमंत्रित करता है।अंतिम वक्ता के रूप में संगठन के मुख्य सचिव जी आशीष शुक्ला जी उपस्थित समुदाय को बताया यह समय जागरूक होने का समय,है आज भी मंदिरों के आस पास शराब की दुकानें है,, भगवती मानव कल्याण संगठन समाज को नशामुक्त बनाकर, अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ के माध्यम से समाज को जागरूक किया जा रहा है,नशा समाज की लिए घातक है नारी शक्ति के लिए घातक है।, जब तक नशामुक्त समाज नहीं होगा तब तक समाज में परिवर्तन नहीं आएगा, भगवान राम से निवेदन है, प्रार्थना है, कुछ ऐसा विधान करो, उत्तर प्रदेश नशामुक्त प्रदेश बन जाए।। समाज के लोगो का आव्हान है संगठन के नशामुक्त अभियान में। प्रात 10 बजे। विशाल नशामुक्त यात्रा को निकालकर दिया समाज को नशामुक्त होने का संदेश। जिलाअध्यक्ष रमेश चौबे जी, ने धर्म मंडपम ट्रस्ट का, मीडिया भाईयो, का संगठन कार्यकर्ता भाइयों का ह्रदय से आभार व्यक्त किया।
संगठन ने देश स्तर पर 20 लाख से अधिक परिवारों को नशामुक्त किया -रमेश चौबे
बदलता स्वरूप अयोध्या। धार्मिक चेतना का संचार किया है।सौरभ द्विवेदी केंद्रीय महासचिव भगवती मानव कल्याण संगठन शक्तिपुत्र जी महाराज के आश्रम पंचज्योति शक्तितीर्थ धाम में 27 वर्षो से चल रहा है। अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ, माता भगवती की ऊर्जा से हो उनके जीवन में परिवर्तन रजत मिश्रा केंद्रीय महासचिव संगठन आज भी मंदिरों के…

Previous Post
Next Post
You May Have Missed





