बदलता स्वरूप महबूबगंज, अयोध्या। विकास खण्ड मया बाजार के ग्राम पंचायत हरदी में दबंगो द्वारा बंजर, नवीन परती, चकमार्ग पर कब्जा किया गया है। बताते चले कि ग्राम पंचायत हरदी में विकास कार्य के लिए ग्राम प्रधान रमेश कुमार वर्मा व हल्का लेखपाल द्वारा बताया गया कि बंजर गाटा संख्या 589 व 594, नवीन परती गाटा संख्या 596, चकमार्ग गाटा संख्या 592 नाली गाटा संख्या 591 को अवैध तरीके से कब्जा किया गया है। जिसमे संजय चौहान, जिला जीत, मनोहर, राम उजागिर चौहान आदि लोगो द्वारा अवैध तरीके से कब्जा कर निर्माण किया गया है और खेती की जा रही है। चकमार्ग की पटाई के लिए 06/10/2023 को हल्का लेखपाल द्वारा ग्राम सभा के लोगो की उपस्थिति में चकमार्ग की पैमाइस कर निशानदेही करने के बाद सभी लोगों को सूचित किया गया था कि 15 दिनों के अन्दर जो भी कब्जा किया गया है, उसको स्वतः खाली कर देंगे। दो माह की समय सीमा बीत जाने के बाद जब ग्राम प्रधान रमेश कुमार वर्मा आज से चकमार्ग की पटाई शुरू की गई तो जिन लोगोँ ने कब्जा किया था वह उसको रोकने लगे और मजदूरों को भगा दिया और सभी कब्जेदारों द्वारा ग्राम प्रधान को धमकी दी गई कि यदि आप चक मार्ग पर मिट्टी पटाई का कार्य कराओगे तो तुम्हारे खिलाफ जांच करा देगें।
ग्राम पंचायत में चकरोट की जमीन पर कब्जा, विकास कार्य बाधित
बदलता स्वरूप महबूबगंज, अयोध्या। विकास खण्ड मया बाजार के ग्राम पंचायत हरदी में दबंगो द्वारा बंजर, नवीन परती, चकमार्ग पर कब्जा किया गया है। बताते चले कि ग्राम पंचायत हरदी में विकास कार्य के लिए ग्राम प्रधान रमेश कुमार वर्मा व हल्का लेखपाल द्वारा बताया गया कि बंजर गाटा संख्या 589 व 594, नवीन परती…

Previous Post
Next Post
You May Have Missed





