,

माह दिसम्बर में पूर्वाेत्तर रेलवे का सर्वाधिक आय देने वाला बना लखनऊ मण्डल

बदलता स्वरूप लखनऊ। पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबन्धक आदित्य कुमार के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक आशुतोष गुप्ता के निर्देशन तथा सहायक वाणिज्य प्रबन्धक सुरेश कुमार संखवार के नेतृत्व में वित्तीय वर्ष 2023-24 के माह दिसम्बर 2023 में लखनऊ मण्डल द्वारा टिकट जाँच में रु 8.94 करोड़ की आय अर्जित की…

1 minute

Read Time

बदलता स्वरूप लखनऊ। पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबन्धक आदित्य कुमार के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक आशुतोष गुप्ता के निर्देशन तथा सहायक वाणिज्य प्रबन्धक सुरेश कुमार संखवार के नेतृत्व में वित्तीय वर्ष 2023-24 के माह दिसम्बर 2023 में लखनऊ मण्डल द्वारा टिकट जाँच में रु 8.94 करोड़ की आय अर्जित की गयी। पिछले वित्तीय वर्ष 2022-23 के माह दिसम्बर 2022 में टिकट जाँच द्वारा रु 6.38 करोड की आय अर्जित की गयी थी। जो कि गत वर्ष की आय की तुलना में रु 2.56 करोड अधिक है।
मण्डल रेल प्रबन्धक ने पूर्वाेत्तर रेलवे में सर्वाधिक आय प्रदान करने की इस उपलब्धि के लिए वाणिज्य विभाग के समस्त टिकट जाँच कर्मचारियों को बधाई देते हुये और अधिक मेहनत से कार्य करने के लिए प्रोत्साहित भी किया।