महेंद्र कुमार उपाध्याय
बदलता स्वरूप सुल्तानपुर। यूं तो वन विभाग सबसे ज्यादा संख्या में पेड़ों को लगाने , उनकी देखभाल करने और उनको क्षति पहुँचाने वाले लोग के खिलाफ कार्यवाही के लिए मशहूर है l इन्ही उत्तरदायित्वों को निभाने वाले जिम्मेदार जब खुद ही चोरी का कार्य करने लगे तो प्रकृति कहाँ सुरक्षित रह पायेगी l मामला सुल्तानपुर वन प्रभाग के कादीपुर रेंज का है l कादीपुर रेंज के अंतर्गत करौदी ब्लॉक में बिजेथुआ गुदारा मार्ग लालेगंज चौराहे का है l लालेगंज चौराहे से 200 मीटर आगे बाई पटरी पर दो विशालकाय सरकारी शीशम का वृक्ष था l शीशम सरकारी के वृक्ष का कटान वन विभाग के जिम्मेदार वन दरोगा हेमंत शुक्ला व क्षेत्रीय वनाधिकारी कादीपुर रेंज की मिलीभगत से काट लिया गया l जिसकी अनुमानित कीमत करीब 70 हजार से लेकर 1 लाख तक आकी जा रही है l ग्रामीणों की सूचना पर हमारे संवाददाता जब घटना स्थल पर पहुँचे तो देखा की लकड़ी मौके पर गायब है l शीशम के पेड़ की जड़ मौके मौजूद है l आस पास कटे हुए बुरादा भी है l कटे हुए जड़ पर पत्तियाँ सूखी लकड़ी और उसका बुरादा रखकर आग जला दिया गया जिससे दोनों शीशम के सरकारी पेड़ कटने के साक्ष्य मिट जाय l जब संवाददाता द्वारा दोनों शीशम के सरकारी पेड़ कटने की जानकारी प्रभागीय वनाधिकारी सुल्तानपुर को दूरभाष पर देना चाहा तो उनसे सम्पर्क नही हो पाया l
सुल्तानपुर वन प्रभाग रेंजर और वन दरोगा की मिलीभगत से कट रहे सरकारी शीशम के पेड़
महेंद्र कुमार उपाध्यायबदलता स्वरूप सुल्तानपुर। यूं तो वन विभाग सबसे ज्यादा संख्या में पेड़ों को लगाने , उनकी देखभाल करने और उनको क्षति पहुँचाने वाले लोग के खिलाफ कार्यवाही के लिए मशहूर है l इन्ही उत्तरदायित्वों को निभाने वाले जिम्मेदार जब खुद ही चोरी का कार्य करने लगे तो प्रकृति कहाँ सुरक्षित रह पायेगी l…

Previous Post
Next Post
You May Have Missed





