,

स्वर्गीय महंत बृजमंगल शरण के उत्तराधिकारी को मिली महंत की पदवी

महेन्द्र कुमार उपाध्यायबदलता स्वरूप अयोध्या। स्व0 महंथ श्री बृजमंगल शरण शुक्ला जी के स्वर्गवास के उपरांत उनके उत्तराधिकारी विश्वनाथ शरण शुक्ला को महंत नियुक्त किया गया। विश्वनाथ शरण शुक्ला श्रृंगार भवन मंदिर स्वर्गद्वार राम की पैड़ी में महंत की गद्दी मिलने के बाद उन्होंने सभी साधु संतों का आभार जताया। इस उपलक्ष में एक भव्य…

1 minute

Read Time

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
बदलता स्वरूप अयोध्या। स्व0 महंथ श्री बृजमंगल शरण शुक्ला जी के स्वर्गवास के उपरांत उनके उत्तराधिकारी विश्वनाथ शरण शुक्ला को महंत नियुक्त किया गया। विश्वनाथ शरण शुक्ला श्रृंगार भवन मंदिर स्वर्गद्वार राम की पैड़ी में महंत की गद्दी मिलने के बाद उन्होंने सभी साधु संतों का आभार जताया। इस उपलक्ष में एक भव्य भंडारे का आयोजन भी उनके द्वारा किया गया। जिसमें सैकड़ो की संख्या में संत महात्मा एवं भक्तगण ने प्रसाद ग्रहण कर नए महंत को अपना आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं भेंट की।महंत जी ने सभी बातों एवं साधु संतों को दक्षिणा देकर उनका सत्कार भी किया । इस मौके पर काफी संख्या में भक्तगण एवं संत महात्मा महंथ श्री वैदेही बल्लभ शरण महाराज, महंथ श्री बृज मोहन दास महाराज, महंथ श्री मैथिली शरण महाराज, महंथ श्री राम लोचन महाराज, महंथ श्री राकेश शरण महाराज, महंथ श्री हरि मोहन शरण महाराज, महंथ श्री दद्दन शरण महाराज, महंथ श्री वीरेन्द्र शरण महाराज, महंथ श्री निर्मल शरण महाराज,महंथ श्री व्यास जी महाराज,महंथ श्री प्रिया प्रीतम जी महाराज,महंथ श्री रामलखन महाराज,महंथ श्री विनोद शरण महाराज व अन्य संत-महंथ की उपस्थित में सम्पन्न हुआ।