बदलता स्वरूप गोंडा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तीन फरवरी को गुब्बारा फटने से जले हुए दस लोगों को इलाज के लिए 50-50 हजार रुपए की मदद भेजी है, बताते चलें कि सपा नेता सूरज सिंह ने अखिलेश यादव को फोन पर गुब्बारा फटने से दस लोगों के जलने की खबर राष्ट्रीय अध्यक्ष को बताया था। तत्पश्चात अखिलेश यादव ने तत्काल प्रत्येक दस जले हुए लोगों को इलाज के लिए 50-50 हज़ार रुपए भेजने का काम किया है। सूरज सिंह ने बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पहले भी ऐसे कई मौके पर जनपद के लोगों की मदद की है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने तरबगंज में विश्वकर्मा समाज के लड़के की हत्या पर दो लाख, बेलावाँ में यादव समाज के बच्चे की हत्या पर एक लाख, ब्राह्मण परिवार के दो बच्चों के एक्सीडेंट होने पर दो लाख, धानेपुर नवजात शिशु को जानवर काटने से मृत्यु पर एक लाख, इमिलया में सर्पदंश से मरे युवक को एक लाख, सुभागपुर में किडनी ट्रांसप्लांट हेतु ढाई लाख रुपए, कस्टोडियल डेथ में मरे युवक को दो लाख जैसी आर्थिक मदद के साथ-साथ न्याय दिलाने का काम किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के आदेश पर सपा नेता सूरज सिंह व जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन के साथ पहुँच कर पीड़ितों को इलाज हेतु आर्थिक सहायता दिया गया है।
गुब्बारा फटने से जले हुए लोगों को सपा मुखिया ने भिजवाई मदद राशि
बदलता स्वरूप गोंडा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तीन फरवरी को गुब्बारा फटने से जले हुए दस लोगों को इलाज के लिए 50-50 हजार रुपए की मदद भेजी है, बताते चलें कि सपा नेता सूरज सिंह ने अखिलेश यादव को फोन पर गुब्बारा फटने से दस लोगों के जलने की खबर राष्ट्रीय…

Previous Post
Next Post
You May Have Missed





