,

वादों को प्राथमिकता के आधार पर अधिक से अधिक करें निस्तारित- डीएम

बदलता स्वरूप गोंडा। जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने कर करेत्तर एवं प्रवर्तन कार्यों को लेकर संबंधित विभागों के साथ बैठक की। जिसमें उन्होंने सभी विभागों के निर्देश दिए कि अधिक से अधिक राजस्व की वसूली की जाए। प्रवर्तन को लेकर उन्होंने कहा कि सभी विभाग प्रवर्तन की कार्रवाई को बढ़ाएं। प्रवर्तन के कार्यवाही सभी पर समान…

1 minute

Read Time

बदलता स्वरूप गोंडा। जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने कर करेत्तर एवं प्रवर्तन कार्यों को लेकर संबंधित विभागों के साथ बैठक की। जिसमें उन्होंने सभी विभागों के निर्देश दिए कि अधिक से अधिक राजस्व की वसूली की जाए। प्रवर्तन को लेकर उन्होंने कहा कि सभी विभाग प्रवर्तन की कार्रवाई को बढ़ाएं। प्रवर्तन के कार्यवाही सभी पर समान रूप से की जाए संगठित रूप से अपराधों पर लिप्त रहने वाले लोगों पर कार्रवाई कीजिए। सरकारी जमीनों पर कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने जनपद के समस्त उपजिलाधिकारी, समस्त तहसीलदार, समस्त नायब तहसीलदार की बैठक की गई। बैठक में सभी तहसीलों के कोर्ट में लंबित वादों की समीक्षा तहसीलवार सभी उपजिलाधिकारियों, तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों से समीक्षा की। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने जनपद के सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी लोग अपने-अपने तहसीलों में लेखपाल एवं राजस्व निरीक्षकों के द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा प्रतिदिन की जाए तथा कोर्ट में लंबित वादों के निस्तारण को प्राथमिकता के आधार पर अधिक से अधिक निस्तारित करना सुनिश्चित करें।

उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं कि आप सभी लोग अपने कोर्ट में प्रतिदिन बैठकर अधिक से अधिक वादों की सुनवाई करके नियमानुसार निस्तारण करें, इसमें यदि किसी के स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। वहीं बैठक में जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अधिक से अधिक वादों का नियमानुसार निस्तारण करके समय से उसकी फीडिंग पोर्टल पर कराना सुनिश्चित करें।बैठक में अपर जिलाधिकारी चन्द्र शेखर, मुख्य राजस्व अधिकारी महेश प्रकाश, उपजिलाधिकारी गोंडा सदर, मनकापुर तथा करनैलगंज, समस्त तहसीलदार, नायब तहसीलदार, एआरटीओ बबिता वर्मा, शैलेन्द्र त्रिपाठी, जिला आबकारी अधिकारी, सहित सभी संबंधित विभाग के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।