बदलता स्वरूप लखनऊ। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री सुविधा में उन्नयन एवं परिचालनिक सुगमता हेतु दिनांक 13 फरवरी 2024 को पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के सीतापुर-सीतापुर सिटी रेल खंड पर मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा दोहरीकृत नई विद्युतकर्षण लाइन का संरक्षा निरीक्षण एवं नई लाइन पर स्पीड ट्रायल किया जायेगा। इस अवसर पर मुख्यालय के संबंधित प्रमुख विभागाध्यक्ष, मण्डल रेल प्रबन्धक लखनऊ आदित्य कुमार एवं शाखाधिकारी उपस्थित रहेंगें।
इस दौरान मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा सीतापुर-सीतापुर सिटी स्टेशनों के मध्य आने वाले कर्व, ब्रिज, पॉइंट्स एवं क्रॉसिंग्स, रेलवे लाइन फिटिंग्स, सिग्नल, समपार फाटक तथा पैनल रूम, रिले रूम आदि का निरीक्षण किया जायेगा। निरीक्षण के पश्चात सीतापुर-सीतापुर सिटी स्टेशनों के मध्य विद्युत लोकोमोटिव से चालित स्पेशल टेन द्वारा स्पीड ट्रायल भी किया जायेगा। सभी क्षेत्रीय जनता एवं विशेषकर रेलवे लाइन के समीपवर्ती इलाकों में रहने वाले निवासियों को सचेत किया जाता है कि निरीक्षण एवं स्पीड ट्रायल के दौरान वह रेलवे लाइन पर गाड़ियों के संचालन के प्रति सतर्कता बरतें तथा अपने मवेशियों को रेलवे लाइन के आस पास खुले में न छोड़ें।
मुख्य संरक्षा आयुक्त आज करेंगे निरीक्षण
बदलता स्वरूप लखनऊ। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री सुविधा में उन्नयन एवं परिचालनिक सुगमता हेतु दिनांक 13 फरवरी 2024 को पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के सीतापुर-सीतापुर सिटी रेल खंड पर मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा दोहरीकृत नई विद्युतकर्षण लाइन का संरक्षा निरीक्षण एवं नई लाइन पर स्पीड ट्रायल किया जायेगा। इस अवसर पर मुख्यालय के संबंधित…
Previous Post
Next Post
You May Have Missed





