,

03 शातिर चोर गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 14 पायल, 55 बिछुवा, 30 अंगूठी, 02 आधार कार्ड, 01 मोबाइल व 5000 नकद बरामद

बदलता स्वरूप गोंडा। एसपी विनीत जायसवाल के निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्व मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर शिल्पा वर्मा के नेतृत्व में गठित थाना इटियाथोक पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 – 48/24 व 56/24 धारा 457/380 भा0द0वि0 थाना इटियाथोक, जनपद- गोंडा से सम्बन्धित प्रकाश में आये 03 आरोपी अभियुक्तों अरविन्द…

1 minute

Read Time

बदलता स्वरूप गोंडा। एसपी विनीत जायसवाल के निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्व मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर शिल्पा वर्मा के नेतृत्व में गठित थाना इटियाथोक पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 – 48/24 व 56/24 धारा 457/380 भा0द0वि0 थाना इटियाथोक, जनपद- गोंडा से सम्बन्धित प्रकाश में आये 03 आरोपी अभियुक्तों अरविन्द कुमार वर्मा, नूर मोहम्मद उर्फ राजा व चांद बाबू को निर्माणाधीन पंचायत भवन बहद ग्राम अयाह थाना इटियाथोक से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 14 जोड़ी पायल सफेद धातु, 55 अदद बिछुवा सफेद धातु, 30 अंगूठी सफेद धातु, 02 आधार कार्ड, 01 अदद मोबाइलव 5000 रुपया नकद बरामद कर लिया गया। विजय सोनी पुत्र शिवराम सोनी निवासी ग्राम इटियाथोक बाजार थाना इटियाथोक गोण्डा ने दिनांक 06.02.2024 को व वादी श्री कृष्ण कुमार सोनी द्वारा दिनाकं 11.02.2024 थाना इटियाथोक पर सूचना दिया कि अज्ञात चोर द्वारा हम लोगो के ज्वेलर्स की दुकान से चोरी कर लिया गया है, तहरीर के आधार पर थाना इटियाथोक में क्रमशः मु0अ0सं0 – 48/24 व 56/24 धारा 457/380 भा0द0वि0 बनाम अज्ञात के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी बरामदगी हेतु कई टीमों का गठन किया गया था। आज दिनांक 13.02.2024 को थाना इटियाथोक पुलिस टीम द्वारा कड़ी मेहनत व अथक प्रयासोपरांत अभियुक्तों को निर्माणाधीन पंचायत भवन बहद ग्राम अयाह थाना इटियाथोक से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 14 जोड़ी पायल सफेद धातु, 55 अदद बिछुवा सफेद धातु, 30 अंगूठी सफेद धातु, 02 आधार कार्ड, 01 अदद मोबाइलव 5000 रुपया नकद बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना इटियाथोक पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।