, ,

गैगेस्टर के 03 आरोपी गिरफ्तार

बदलता स्वरूप गोंडा। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एएसपी पूर्वी राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी करनैलगंज चन्द्रपाल शर्मा के नेतृत्व में थाना करनैलगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-59/2024, धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित नामजद 03 आरोपी अभियुक्त मोहम्मद अहमद, मोहम्मद वसीम को उसके…

1 minute

Read Time

बदलता स्वरूप गोंडा। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एएसपी पूर्वी राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी करनैलगंज चन्द्रपाल शर्मा के नेतृत्व में थाना करनैलगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-59/2024, धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित नामजद 03 आरोपी अभियुक्त मोहम्मद अहमद, मोहम्मद वसीम को उसके घर से व करिया यादव को सरयू पुल के पास गिरफ्तार किया गया। आज थाना करनैलगंज क्षेत्र के अंतर्गत प्रभारी निरीक्षक गोण्डा करनलैगंज द्वारा थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-59/2024, धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट, बनाम मोहम्मद अहमद, मोहम्मद वसीम व करिया यादव के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। प्रभारी निरीक्षक मय टीम द्वारा नामजद आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। उपरोक्त अभियुक्तगण द्वारा गिरोह बनाकर अपने आर्थिक, भौतिक व दुनियाबी लाभ हेतु गोवंशीय पशुओं को बध करने हेतु पकडते है और उनका मांस काटकर बेचते है इस गैंग का लीड़र मोहम्मद अहमद है। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना करनैलगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।