,

सौन्दर्यीकरण कार्य को समय-सीमा के अन्दर किया जाए पूरा-जिलाधिकारी

बदलता स्वरूप श्रावस्ती। जिलाधिकारी कृतिका शर्मा ने गुरुवार को सायंकाल भिनगा स्थित पटेल नगर चौराहे पर कराये जा रहे सौन्दर्यीकरण कार्य का आकस्मिक निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान उन्होने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका भिनगा को निर्देशित किया कि सौन्दर्यीकरण कार्य को समय-सीमा के अन्दर पूरा कराया जाए। जिससे जनपद का चहुंमुखी विकास कर उसे…

1 minute

Read Time

बदलता स्वरूप श्रावस्ती। जिलाधिकारी कृतिका शर्मा ने गुरुवार को सायंकाल भिनगा स्थित पटेल नगर चौराहे पर कराये जा रहे सौन्दर्यीकरण कार्य का आकस्मिक निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान उन्होने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका भिनगा को निर्देशित किया कि सौन्दर्यीकरण कार्य को समय-सीमा के अन्दर पूरा कराया जाए। जिससे जनपद का चहुंमुखी विकास कर उसे स्वच्छ एवं सुन्दर बनाया जा सके। उन्होने यह भी निर्देश दिया कि नगर में कहीं भी अवैध रूप से अतिक्रमण न होने पाये, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि नगर को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाना नगर पालिका का दायित्व है। इसलिए नगर को विशेष अभियान चलाकर स्वच्छ बनाया जाए और नगर में चल रहे सौन्दर्यीकरण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर समय-सीमा में पूरा कराया जाए, जिससे नगर का वातावरण और भी मनोरम हो सके। इस अवसर पर अवर अभियंता नीरज, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद भिनगा डा0 अनीता शुक्ला एवं वार्ड के सदस्यगण मौजूद रहे।