,

कम्बल पाकर खिल उठे गरीबों के चेहरे, सरकार की योजनाओ का मिले सबको लाभ – डाoराम सुमेर भारती

महेन्द्र कुमार उपाध्यायबदलता स्वरूप सोहावल अयोध्या। नवसृजित नगर पंचायत खिरौनी मे शनिवार को किसान नेता प्रदेश सचिव/ सभासद वार्ड 14 व वार्ड 5 सभासद अंकुर गौतम नगर पंचायत खिरौनी में 300 कंबल का वितरण विधवा, विकलांग और पात्र गरीब व्यक्तियों को कंबल वितरण किया गया। कमल वितरण कार्यक्रम में चेयरमैन प्रतिनिधि डाoराम सुमेर भारती भी…

1 minute

Read Time

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
बदलता स्वरूप सोहावल अयोध्या। नवसृजित नगर पंचायत खिरौनी मे शनिवार को किसान नेता प्रदेश सचिव/ सभासद वार्ड 14 व वार्ड 5 सभासद अंकुर गौतम नगर पंचायत खिरौनी में 300 कंबल का वितरण विधवा, विकलांग और पात्र गरीब व्यक्तियों को कंबल वितरण किया गया। कमल वितरण कार्यक्रम में चेयरमैन प्रतिनिधि डाoराम सुमेर भारती भी मौजूद रहे। कंबल पाकर गरीब व्यक्तियों के चेहरे खिल उठे। किसान नेता प्रदेश सचिव फरीद अहमद ने जनता से कहा कि आपने हमको जिताया है आप लोग हम पर विश्वास करिए हमेशा हम आपके सुख दुख में साथ रहा हूं और साथ रहेंगे और क्षेत्र में पूरा विकास करवाएंगे। किसी गरीब के साथ अन्याय नहीं होने देंगे। जो सुविधा पात्र व्यक्तियों को सरकार द्वारा मिलनी चाहिए हम दिलवाएंगे और क्षेत्र में जल्द ही बचे हुए पात्र व्यक्तियों को प्रधानमंत्री आवास, नाली सड़क, बारात घर आदि बनवाने का कार्य करेंगे और क्षेत्र का विकास करवाएंगे।