महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। प्रभु श्री राम की पावन नगरी अयोध्या धाम में आज सरयू स्नान घाट पर अप्पा साहेब पुत्र दादा साहेब बोटे निवासी वादुल सतारा महाराष्ट्र राज्य का रहने वाले हैं । जो जल बैरिकेटिंग के पार जाकर स्नान करने के दौरान जल के तेज बहाव से गहरे पानी में चले जाने के कारण डूबने लगे । ड्यूटी पर तैनात जल पुलिस प्रभारी रूबे प्रताप मौर्य,कांस्टेबल नित्यानन्द यादव, कांस्टेबल सुरेन्द्र यादव, कांस्टेबल मनोज पाल व स्थानीय नाविक अमित माझी,प्रदूम माझी शामिल रहें।जल पुलिस की टीम ने तत्काल तत्परता दिखाते हुए बिना अपनी जान की परवाह किए तत्काल गहरे पानी में रेस्क्यू कर युवक को सुरक्षित बाहर निकाला । उनके परिवार को सुपुर्द किया। जिसके कार्य को देखकर उनके परिवार के साथ स्थानीय लोगों ने जल पुलिस की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद किया । अयोध्या में जल पुलिस की तैनाती से अक्सर डूबते लोगों को बचाने में समर्थ होने के साथ लोगों में सुरक्षा की भावना को बढ़ावा मिलता है । जल पुलिस की इस साहसिक कार्य से जनपद अयोध्या ही नहीं आस पास के अन्य जनपदों के साथ जमकर सराहना किया जा रहा है।
सरयू स्नान घाट पर डूब रहे युवक के लिए बनी देवरूपी जल पुलिस
महेन्द्र कुमार उपाध्यायअयोध्या। प्रभु श्री राम की पावन नगरी अयोध्या धाम में आज सरयू स्नान घाट पर अप्पा साहेब पुत्र दादा साहेब बोटे निवासी वादुल सतारा महाराष्ट्र राज्य का रहने वाले हैं । जो जल बैरिकेटिंग के पार जाकर स्नान करने के दौरान जल के तेज बहाव से गहरे पानी में चले जाने के कारण…

Previous Post
Next Post
You May Have Missed





