जनपद की समस्त तहसीलों में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

श्रावस्ती शासन के मंशानुसार जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद की सभी तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस,तहसील दिवस का आयोजन किया गया। और तहसील दिवस में आयी शिकायतों को गम्भीरता से सुनकर उनका निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया।वहीं तहसील जमुनहा में सम्पूर्ण समाधान दिवस,तहसील दिवस पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह की अध्यक्षता…

1 minute

Read Time

श्रावस्ती

शासन के मंशानुसार जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद की सभी तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस,तहसील दिवस का आयोजन किया गया। और तहसील दिवस में आयी शिकायतों को गम्भीरता से सुनकर उनका निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया।वहीं तहसील जमुनहा में सम्पूर्ण समाधान दिवस,तहसील दिवस पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें कुल 36 शिकायतें प्राप्त हुई,जिनमें से मौके पर ही 04 शिकायतों का निस्तारण किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार यादव, उपजिलाधिकारी जमुनहा सौरभ शुक्ला उपस्थित रहे।

वहीं तहसील भिनगा में सम्पूर्ण समाधान दिवस,तहसील दिवस का आयोजन मुख्य विकास अधिकारी अनुभव सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। जिसमें कुल 10 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से मौके पर ही 02 शिकायतों का निस्तारण किया गया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी भिनगा प्रवेन्द्र कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी अतुल चौबे उपस्थित रहे।तथा सम्पूर्ण समाधान दिवस,तहसील दिवस का मुख्य आयोजन इकौना में उपजिलाधिकारी रोहित की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें कुल 36 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये जिसमें से मौके पर ही 04 शिकायतों का निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों के समय सीमा के अन्तर्गत निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को उपलब्ध कराया गया। इस अवसर पर समस्त तहसीलों के तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण एवं फरियादीगण उपस्थित रहे।