, ,

जान से मार देने की धमकी

कर्नलगंज गोंडा। भाजपा आईटी सेल के कर्नलगंज ग्रामीण मंडल सह संयोजक अंबरीष गुप्ता ने कोतवाली में तहरीर दिया है। जिसमें कहा गया है कि उसने अपने मकान पर भाजपा का झंडा लगा रखा है। शनिवार की शाम को वह बरगदी चौराहा स्थित अपनी दुकान पर बैठा था। उसी बीच ग्राम कूरी निवासी एक व्यक्ति पहुंचा…

1 minute

Read Time

कर्नलगंज गोंडा। भाजपा आईटी सेल के कर्नलगंज ग्रामीण मंडल सह संयोजक अंबरीष गुप्ता ने कोतवाली में तहरीर दिया है। जिसमें कहा गया है कि उसने अपने मकान पर भाजपा का झंडा लगा रखा है। शनिवार की शाम को वह बरगदी चौराहा स्थित अपनी दुकान पर बैठा था। उसी बीच ग्राम कूरी निवासी एक व्यक्ति पहुंचा और बिना किसी कारण के गाली देते हुये कहने लगा कि तुम भाजपा के बहुत बड़े नेता हो गए हो। ज़ब तक वह कुछ समझ पाता तब तक वह लात घूसा मूका से मारते हुये उसका चस्मा भी तोड़ दिया। उसने 112 नंबर डायल कर दिया जिसकी जानकारी होते ही वह जान से मार देने की धमकी देते हुये चला गया। पीड़ित मंडल संयोजक ने अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई किये जाने की मांग की है।

हल्का दरोगा मिर्जा वेग ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में है। हल्का सिपाही को जांच करने के लिए तहरीर दी गई है।