बस्ती। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने नगर निकाय निर्वाचन में मतदान केन्द्रों एवं मतदेय स्थलों के सत्यापन के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाया है। अपने आदेश में उन्होंने निर्देश दिया है कि 15 अप्रैल तक मतदेय स्थलों का सत्यापन कराकर रिपोर्ट प्रस्तुत करे। जिलाधिकारी ने नगर पालिका बस्ती के लिए सी आर ओ ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, नगर पंचायत बनकटी में उप जिलाधिकारी सदर शैलेश कुमार, नगर पंचायत नगर क्षेत्र में उप जिला अधिकारी गिरीश कुमार झा, नगर पंचायत गणेशपुर में उप जिलाधिकारी अतुल आनंद, नगर पंचायत गायघाट में उप जिलाधिकारी आशुतोष तिवारी, नगर पंचायत मुंडेरवा में उप जिलाधिकारी विनोद पांडेय, नगर पंचायत बभनान में उप जिलाधिकारी न्यायिक, मनोज प्रकाश को सत्यापन के लिए नामित किया है। नगर पंचायत हरैया तथा कप्तानगंज में उप जिलाधिकारी गुलाबचंद तथा नगर पंचायत रुधौली में उप जिलाधिकारी आनंद श्रीनेत मतदेय स्थलों के सत्यापन का कार्य करेंगे।
15 अप्रैल तक मतदेय स्थलों का सत्यापन कर रिपोर्ट दें-डीएम
बस्ती। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने नगर निकाय निर्वाचन में मतदान केन्द्रों एवं मतदेय स्थलों के सत्यापन के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाया है। अपने आदेश में उन्होंने निर्देश दिया है कि 15 अप्रैल तक मतदेय स्थलों का सत्यापन कराकर रिपोर्ट प्रस्तुत करे। जिलाधिकारी ने नगर पालिका बस्ती के लिए सी आर ओ ज्ञान प्रकाश…
Tags: basti news
Previous Post
Next Post
You May Have Missed





