,

प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावियों का हुआ सम्मान

बलरामपुर। एम एल के पी जी कॉलेज बलरामपुर सभागार में गुरुवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सत्र 2022-23 के मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। समारोह में पुरस्कृत मेधावियों के चेहरे खिल उठे।गुरुवार को आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रो0 जे पी पाण्डेय,कार्यक्रम अध्यक्ष पूर्व प्राचार्य…

2 minutes

Read Time

बलरामपुर। एम एल के पी जी कॉलेज बलरामपुर सभागार में गुरुवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सत्र 2022-23 के मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। समारोह में पुरस्कृत मेधावियों के चेहरे खिल उठे।
गुरुवार को आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रो0 जे पी पाण्डेय,कार्यक्रम अध्यक्ष पूर्व प्राचार्य प्रो0 प्रमिला तिवारी , कार्यक्रम संयोजक व मुख्य नियंता प्रो0 पी के सिंह,वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो0 अरविंद द्विवेदी, आई क्यू ए सी कोऑर्डिनेटर प्रो0 तबस्सुम फरखी,समन्वयक प्रो0 एस पी मिश्र व सह समन्वयक डॉ एस के त्रिपाठी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। प्रतिभाओं को सम्मानित करते हुए महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर जे पी पाण्डेय ने कहा कि जीवन में सफल होने के लिए, आपको लक्ष्य निर्धारित करने और उसके प्रति दृढ़ संकल्प के साथ काम करने की आवश्यकता है। सफलता के लिए अपने समय का प्रबंधन करना जरुरी है इसलिए यदि आप जीवन में सफल होना चाहते हैं तो समय प्रबंधन कौशल सीखें। कार्यक्रम अध्यक्ष प्रो0 प्रमिला तिवारी ने कहा कि सफलता आपके लक्ष्यों तक पहुँचने के प्रयासों का प्रत्यक्ष परिणाम है। आप सतत प्रयास करते रहें तो सफलता अवश्य मिलती है।

संयोजक प्रो0 पी के सिंह ने भी प्रतिभाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह आयोजन के समन्वयक प्रो0 श्रीप्रकाश मिश्र ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए सभी का स्वागत किया। सह समन्वयक डॉ एस के त्रिपाठी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान सत्र 2022-23 में अध्ययनरत स्नातक प्रथम,द्वितीय व तृतीय तथा परास्नातक प्रथम व द्वितीय के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदानकर सम्मानित किया गया। इसके साथ साथ उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं में उपयोगी सीटेट,नेट ,टेट आदि से संबंधित पुस्तकें भी प्रदान की गई।
इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी विभागों के अध्यक्ष व महाविद्यालय के अधिकारीगण सहित प्रतिभाशाली छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।