दिल्ली। बिहार सरकार के राजस्व और भूमि सुधार मंत्री व विधान परिषद सदस्य डॉ दिलीप जायसवाल बीते गुरुवार के दिन एक और नई जिम्मेदारी के साथ बिहार भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किए गए। उनके पदभार ग्रहण करते ही शुभचिंतकों में हर्षोल्लास से भर गया। वहीं उनके दिल्ली आगमन पर बिहार बीजेपी किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष हितेन्द्र ठाकुर नुनु व समाजसेवी ईं आरके जायसवाल ने मिलकर पुष्प गुच्छ देकर बधाई व शुभकामनाएं दिया। औपचारिक मुलाकात के दौरान बातचीत करते हुए नए अध्यक्ष ने कहा कि जब हमें भूमि सुधार का कार्यभार दिया गया था तब हमें यहां कि कार्य कलापों को लेकर मन चिंतित था। लेकिन हम किसी भी हिम्मत पर यहां के कार्य कलापों को जिम्मेदारी के साथ निष्ठा पूर्वक ठीक करने कि ठान ली है और दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। आगे उन्होंने कहा कि अब और नई जिम्मेदारी प्रदेश अध्यक्ष के रूप में दिया गया है। इसके तहत सभी कार्यकर्ताओं को अनुरोध के साथ साथ आगाह करता हूं कि सभी अपनी जिम्मेदारी निष्ठा पूर्वक निभाएं और जनता-जनार्दन के समझ अपने कर्तव्यों का पालन करें।
गौरतलब हो कि डॉ जायसवाल बिहार सरकार में पहले ही कई जिम्मेदारियों को बखूबी निभाते हुए सभी के चहेते तो हैं ही भ्रष्टाचार के विरुद्ध कई कठोर कदम भी उठाए हैं। सीमांचल के गांधी कहे जाने वाले डॉ दिलीप जायसवाल की लोकप्रियता सूबे में बड़ी तेजी से फैली है। अपनी कर्मठता व बेबाक बातों के कारण लोगों के चहेते बने हुए हैं।
नुनु ठाकुर ने दिलीप जायसवाल से मिलकर बधाई दी
दिल्ली। बिहार सरकार के राजस्व और भूमि सुधार मंत्री व विधान परिषद सदस्य डॉ दिलीप जायसवाल बीते गुरुवार के दिन एक और नई जिम्मेदारी के साथ बिहार भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किए गए। उनके पदभार ग्रहण करते ही शुभचिंतकों में हर्षोल्लास से भर गया। वहीं उनके दिल्ली आगमन पर बिहार बीजेपी किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष हितेन्द्र…

Tags: taja khabar
Previous Post
Next Post
You May Have Missed





