,

नव चयनित शहरी आशाओं का 8 दिवसीय प्रशिक्षण आरम्भ

अयोध्या। शहरी क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं में और गति लाने के लिए नव चयनित शहरी आशाओं का आठ दिवसीय मूलभूत प्रशिक्षण का शुभारंभ दर्शन नगर प्रशिक्षण केन्द्र में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अजय राज द्वारा किया गया।मूलभूत प्रशिक्षण में उपस्थित नव चयनित शहरी आशाओं की शहरी क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने में आशाओं…

1 minute

Read Time

अयोध्या। शहरी क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं में और गति लाने के लिए नव चयनित शहरी आशाओं का आठ दिवसीय मूलभूत प्रशिक्षण का शुभारंभ दर्शन नगर प्रशिक्षण केन्द्र में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अजय राज द्वारा किया गया।
मूलभूत प्रशिक्षण में उपस्थित नव चयनित शहरी आशाओं की शहरी क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने में आशाओं की भूमिका पर बात करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित स्वास्थ्य कार्यक्रमों और सेवाओं की सभी बच्चों, बड़ो और बुजुर्गों में पंहुच बनाने में आशा स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ हैं। आज हम सभी इससे बखूबी वाकिफ हैं की स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रमों का संचालन और उनकी सफलता की उम्मीद में आशा की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण हो चुकी है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने प्रशिक्षण में प्रतिभाग कर रहीं सभी नव चयनित शहरी आशाओं को प्रेरित किया कि वो मन से अपने प्रशिक्षण को पूर्ण करें जिससे प्रशिक्षण उपरान्त जब फील्ड में जाएं तो उन्हे किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।
प्रशिक्षण शुभारंभ अवसर पर अर्बन नोडल डाo वेद प्रकाश त्रिपाठी, अर्बन समन्वयक सुशील के साथ साथ प्रशिक्षक गण डाo सी पी सिंह, एन बी मिश्रा व वी पी सिंह उपस्थित रहे।