अयोध्या। श्रीमानस सेवा समिति (मोहन-मंदिर) अयोध्या की एक आवश्यक बैठक ‘स्वर्ण जयंती महोत्सव – २०२३के सन्दर्भ में मं. श्रीरामदास जी महाराज (श्रीकरूणानिधानभवन) अयोध्या के संरक्षण में डॉ वीरेन्द्रकुमारत्रिपाठी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। पिछली कार्यवाही डॉ.संजय कुमार पाण्डेय द्वारा पढकर सभा को सुनायी गयी, जिसकी सर्वसम्मति से पुष्टि की गयी।डॉ. मनमोहन सरकार, संस्थापक एवं संयोजक ने स्वर्ण जयंती महोत्सव -२०२३ के सम्बन्ध में, एक आख्या प्रस्तुत किया जिसमें ‘स्वर्णपदक’ एवं ‘रजतपदक’ विषयक पर विस्तार से चर्चा की गयी। डॉ. वीरेन्द्र कुमार त्रिपाठी तथा गिरीश नारायण (हरिद्वार ), सतपालसिंह(गोरखपुर ) ने ‘आर्थिक -संयोजन’ पर समपर्ण की भावना पर प्रकाश डाला।
‘मानसमुक्तामणि ‘स्वर्ण जयंती महोत्सव विशेषांक २०२३के प्रकाशन कार्य पर डॉ. मनमोहन सरकार ने विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया।
डॉ. गयाप्रसाद सिंह, डॉ. संजयकुमारपाण्डेय, डॉ. अलकेश दत पाठक, विनय कुमार श्रीवास्तव द्वारा समीक्षा प्रस्तुत की गयी। सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि समिति की गतिविधियों एवं प्रगतिशीलता को जनमानस से जोड़ा जाय। इस बैठक में पंकज कुमार सिंह (गोरखपुर ) साधुशरणपाठक, अच्युतानंद पाठक, अनंतपाठक(लखनऊ), डॉ. आर.एन. यादव (अम्वेदकरनगर), अशोक कुमार सिंह, संतोषकुमार रावत, राजितराम, जयप्रकाश चौरसिया ने भाग लिया।
धन्यवाद ज्ञापन आचार्य विष्णुप्रसाद नामक (सहमंत्री) द्वारा किया गया।
श्री मानस सेवा समिति मोहन मन्दिर की एक आवश्यक बैठक सम्पन्न
अयोध्या। श्रीमानस सेवा समिति (मोहन-मंदिर) अयोध्या की एक आवश्यक बैठक ‘स्वर्ण जयंती महोत्सव – २०२३के सन्दर्भ में मं. श्रीरामदास जी महाराज (श्रीकरूणानिधानभवन) अयोध्या के संरक्षण में डॉ वीरेन्द्रकुमारत्रिपाठी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। पिछली कार्यवाही डॉ.संजय कुमार पाण्डेय द्वारा पढकर सभा को सुनायी गयी, जिसकी सर्वसम्मति से पुष्टि की गयी।डॉ. मनमोहन सरकार, संस्थापक एवं संयोजक…

Previous Post
Next Post
You May Have Missed





