बदलता स्वरूप लालगंज, प्रतापगढ़। कोतवाली लालगंज क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के गायब हो जाने को लेकर उसकी मां ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है। लालगंज कोतवाली के कयाही बनकटी गांव निवासिनी सोना देवी पत्नी आसाराम ने पुलिस को दी गई तहरीर मे कहा है कि बीती बारह मई को सुबह साढे चार बजे वह शौच के लिए गयी थी। वापस घर लौटने पर दरवाजे पर सो रही उसकी पन्द्रह वर्षीया पुत्री गायब मिली। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नही चल सका। कोतवाल कमलेश पाल का कहना है कि तहरीर के आधार पर गुरूवार की शाम अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया है। लापता किशोरी की पुलिस तलाश कर रही है।
Badalta Swaroop | बदलता स्वरुप Latest News & Information Portal