बदलता स्वरूप गोण्डा। राष्ट्रीय लोकजन शक्ति पार्टी (राम विलास पासवान ) के प्रदेश महासचिव डॉ0कल्पराम त्रिपाठी को प्रदेश अध्यक्ष की संस्तुति पर राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने पार्लियामेंटरी बोर्ड का सदस्य नामित किया है। श्री त्रिपाठी को 17 मार्च को लखनऊ में आहूत बैठक में इसकी विधिवत घोषणा करने के साथ कार्य भार सौंपा जाएगा।
प्रदेश कमेटी के संगठन सचिव मुकेश के आर गुप्ता ने श्री त्रिपाठी को लिखे गये पत्र में राष्ट्रीय कमेटी द्वारा लिए गए निर्णय की जानकारी देते हुए कहा है कि प्रदेश अध्यक्ष के बी भारती के अनुरोध पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उन्हें पार्लियामेंटरी बोर्ड का सदस्य नामित किया गया है। पत्र में श्री त्रिपाठी को आगामी रविवार को लखनऊ में आहूत बोर्ड की बैठक में आमंत्रित किया है। श्री त्रिपाठी को राष्ट्रीय लोक जन शक्ति (राम विलास पासवान ) पार्टी में पार्लियामेंटरी बोर्ड का सदस्य बनाये जाने पर पार्टी के कार्यकर्ताओं व समाजसेवियों सहित कांशीराम मौर्य, जिलाध्यक्ष गोण्डा, सुदीप जायसवाल, पंकज कुमार त्रिपाठी, राजेश कुमार जायसवाल, नीलम यादव, राजेश गौतम, शान्ति गौतम, बाबूलाल, कुसुम पाण्डेय, रिन्कू पाण्डेय, पूनम, मोनिका ने खुशी जताते हुए बधाई दी है।
