बदलता स्वरूप कर्नलगंज, गोंडा। सरयू डिग्री कॉलेज कर्नलगंज के तत्वाधान में कंपोजिट विद्यालय सकरौरा में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का आयोजन किया गया था। जिसका समापन कार्यक्रम शुक्रवार को आयोजित हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी नूतन जायसवाल रही। खंड शिक्षा अधिकारी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना के साथ स्वागत गीत प्रस्तुत किया। उसके बाद होली, देशभक्ति व प्रभु श्री राम के ऊपर आधारित गीत के साथ मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी ने व्यक्तित्व के विकास पर ध्यान दिये जाने पर बल दिया। कालेज के प्राचार्य डॉ. आरबी सिंह ने छात्र-छात्राओं को निरंतर मेहनत करने और अपना लक्ष्य बनाकर उसे हासिल करने की सीख दी। कार्यक्रम अधिकारी डॉ.विजय यादव व डॉ. ममता मिश्रा,त्रिपुरारी दुबे, जगन्नाथ तिवारी, डॉ.शैलेंद्र बहादुर सिंह, डॉ.दीपक श्रीवास्तव सहित अन्य प्राध्यापकों ने अपने विचार रखे। अंत में खंड शिक्षा अधिकारी नूतन जायसवाल, कॉलेज के प्राचार्य डॉ.आरबी सिंह, प्रधान कचनापुर राकेश मोहन तिवारी ने प्रतिभागी छात्र छात्राओं को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। उमेश पाठक, अमित सिंह ,अमरेश मौर्य ,राहुल श्रीवास्तव, शिवकुमार मौर्य ,विनोद पांडेय सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर सम्पन्न
बदलता स्वरूप कर्नलगंज, गोंडा। सरयू डिग्री कॉलेज कर्नलगंज के तत्वाधान में कंपोजिट विद्यालय सकरौरा में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का आयोजन किया गया था। जिसका समापन कार्यक्रम शुक्रवार को आयोजित हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी नूतन जायसवाल रही। खंड शिक्षा अधिकारी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम…

Previous Post
Next Post
You May Have Missed





