, ,

लड़की का अपहरण करने वाला गिरफ्तार

बदलता स्वरूप गोंडा। थाना उमरीबेगमगंज पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 392/2023, धारा 363, 366 भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त संजय उर्फ संजय कुमार पासी पुत्र रामसूरत निवासी टेडही माझा थाना परसपुर जनपद गोण्डा को थाना उमरीबेगमगंज पुलिस के द्वारा सिसई मोड़ चौराहे से गिरफ्तार कर लिया गया। वादी द्वारा थाना उमरीबेगमगंज पर…

1 minute

Read Time

बदलता स्वरूप गोंडा। थाना उमरीबेगमगंज पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 392/2023, धारा 363, 366 भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त संजय उर्फ संजय कुमार पासी पुत्र रामसूरत निवासी टेडही माझा थाना परसपुर जनपद गोण्डा को थाना उमरीबेगमगंज पुलिस के द्वारा सिसई मोड़ चौराहे से गिरफ्तार कर लिया गया। वादी द्वारा थाना उमरीबेगमगंज पर सूचना दिया कि मेरी बहन को विपक्षी द्वारा बहला-फुसला कर भगा ले गये है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना उमरीबेगमगंज में मु0अ0सं0- 392/2023, धारा 363, 366 भादवि बनाम संजय कुमार पासी के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। आज दिनांक 15.03.2024 को थाना उमरीबेगमगंज की पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त संजय उर्फ संजय कुमार पासी पुत्र रामसूरत निवासी टेडही माझा थाना परसपुर जनपद गोण्डा को थाना उमरीबेगमगंज पुलिस के द्वारा सिसई मोड़ चौराहे के पास थाना उमरीबेगमगंज से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कराकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।