, ,

बिजली के केबिल चोरी करने वाला गिरफ्तार

गोण्डा। मनोरमा सिंह प्रमुख मानव संसाधन आईटीआई लिमिटेल मनकापुर थाना मनकापुर जनपद गोण्डा द्वारा थाना को0 मनकापुर पर सूचना दी कि दिनांक 25.07.2024 की रात्रि में टाउनशिप परिसर में सन्तराम पुत्र नयन द्वारा टेलीफोन एवं विद्युत केबिल काट कर चोरी कर लिया गया है। तहरीर के आधार पर थाना को0 मनकापुर पर मु0अ0सं0- 372/24, धारा…

1 minute

Read Time

गोण्डा। मनोरमा सिंह प्रमुख मानव संसाधन आईटीआई लिमिटेल मनकापुर थाना मनकापुर जनपद गोण्डा द्वारा थाना को0 मनकापुर पर सूचना दी कि दिनांक 25.07.2024 की रात्रि में टाउनशिप परिसर में सन्तराम पुत्र नयन द्वारा टेलीफोन एवं विद्युत केबिल काट कर चोरी कर लिया गया है। तहरीर के आधार पर थाना को0 मनकापुर पर मु0अ0सं0- 372/24, धारा 303(2) बीएनएस बनाम सन्तराम के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी व बरामदगी हेतु टीमों का गठन किया गया। आज दिनांक 26.07.2024 को थाना को0 मनकापुर पुलिस टीम द्वारा आरोपी अभियुक्त – सन्तराम कोरी पुत्र नयन निवासी ग्राम भाले सुल्तानपुर थाना को0 मनकापुर जनपद गोण्डा को आईटीआई के बाहरी दीवार के पास सड़क से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 01 अदद कटर, 08 कटे बिजली के केबल, 04 अदद ब्लेड़ बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 मनकापुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।