विश्वनाथ शुक्ला
अयोध्या के सहादतगंज-अयोध्या धाम हाईवे के बीच एक फुटओवर ब्रिज (एफओबी) का निर्माण कराया जा रहा है। एनएचएआई ने कौशलपुरी व ट्रांसपोर्ट नगर के मध्य हाईवे पर इसका निर्माण शुरू करा दिया है। इसके लिए एक प्राइवेट कंपनी को ठेका दिया गया है।तकरीबन 100 करोड़ से भी अधिक की लागत से तैयार हो रहे इस एफओबी से एक बड़ी आबादी लाभान्वित होगी।कौशलपुरी के हाईवे स्थित द्वार के निकट एफओबी के निर्माण के लिए युद्ध स्तर पर कार्य चल रहा है। लोहे का इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कराया गया है। असेंबल करने का काम यहां किया जा रहा है। हार्दिक कंपनी के सीनियर इंजीनियर उपेंद्र सिंह ने बताया कि एफओबी बीच हाईवे पर हवा में लटका रहेगा। इस पर चढ़ने के लिए लोहे की 45 सीढ़ियां कौशलपुरी की तरफ व 45 ही ट्रांसपोर्ट नगर की तरफ रहेंगी। स्ट्रक्चर को इस तरह डिजाइन किया गया है कि कोई भी गिर नहीं सकता। प्रवेश के लिए 2.5 मीटर गेट रहेगा। साढ़े तीन मीटर चौड़ा रास्ता बनाया गया है।जनवरी 2025 तक हो जाएगा चालू एफओबी के निर्माण की बुनियाद बेहद मजबूत बनाई गई है। सर्विस लेन से दो मीटर नीचे तक नींव रखी गई है। अब तक 12 टन स्टील की सरिया का उपयोग हो चुका है। दोनों ही तरफ 12-12 फाउंडेशन बनाए गए हैं। हाईवे के मध्य भी चार फाउंडेशन हैं, जिस पर चौड़े-चौड़े लोहे के एंगल लगेंगे। एफओबी उसी पर टिका रहेगा। प्रोजेक्ट को जनवरी 2025 तक पूरा कर लेने की संभावना जताई जा रही है।48 मीटर लंबा रहेगा एफओबी शहर की सबसे पॉश कालोनी के निकट बन रहा एफओबी 48 मीटर लंबा रहेगा। इसके बन जाने से कौशलपुरी से ट्रांसपोर्ट नगर तक जाने के लिए पैदल यात्रियों को जान संकट में डालकर सड़क पार नहीं करनी पड़ेगी।
कौशलपुरी से ट्रांसपोर्ट नगर के बीच बन रहा FOB: NHAI 100 करोड़ की लागत से कर रहा निर्माण, जनवरी में बनकर होगा तैयार
विश्वनाथ शुक्लाअयोध्या के सहादतगंज-अयोध्या धाम हाईवे के बीच एक फुटओवर ब्रिज (एफओबी) का निर्माण कराया जा रहा है। एनएचएआई ने कौशलपुरी व ट्रांसपोर्ट नगर के मध्य हाईवे पर इसका निर्माण शुरू करा दिया है। इसके लिए एक प्राइवेट कंपनी को ठेका दिया गया है।तकरीबन 100 करोड़ से भी अधिक की लागत से तैयार हो रहे…

Previous Post
Next Post
You May Have Missed





