बदलता स्वरूप लखनऊ। 11 सितंबर 2024 को एन. ई. रेलवे प्रमोटी अधिकारी संघ, लखनऊ मंडल के तत्वावधान में मंडल कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न की गयी। इस बैठक के दौरान कार्यकारिणी के रिक्त पदों पर पदाधिकारियों का चयन किया गया। जिसमें अजय कुमार सुमन को मंडल अध्यक्ष, दयाराम को संगठन मंत्री, दीपक कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष, आशीष शुक्ला को सहायक सचिव तथा अरुण कुमार सिंह को संघ के संरक्षक के रूप में सर्व सहमति से चुना गया। इस अवसर पर संघ के उपाध्यक्ष महेश गुप्ता द्वारा सभी नवचयनित पदाधिकारियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। इस विशेष अवसर पर कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा जगतारा संगम, सहायक वाणिज्य प्रबंधक के स्थानांतरण पर उन्हें भावभीनी विदाई भी दी गई। बैठक के दौरान संघ के सचिव दीपक कुमार ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि रेल प्रशासन के हित में हम सभी को परस्पर समन्वय तथा अपनी सीमाओं एवं अधिकारों को ध्यान में रखते हुए कार्यों का निस्तारण करना चाहिए। बैठक के अंत में उन्होंने सभी उपस्थित सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
रेलवे प्रमोटी अधिकारी संघ की हुई कार्यकारिणी बैठक
बदलता स्वरूप लखनऊ। 11 सितंबर 2024 को एन. ई. रेलवे प्रमोटी अधिकारी संघ, लखनऊ मंडल के तत्वावधान में मंडल कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न की गयी। इस बैठक के दौरान कार्यकारिणी के रिक्त पदों पर पदाधिकारियों का चयन किया गया। जिसमें अजय कुमार सुमन को मंडल अध्यक्ष, दयाराम को संगठन मंत्री, दीपक कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष,…
Previous Post
Next Post
You May Have Missed





