,

पुराने सरयू पुल से युवक ने लगाई छलांग जल पुलिस व एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर बचाया

विश्वनाथ शुक्ला बदलता स्वरूप अयोध्या। प्रभु श्री राम की पावन नगरी श्री अयोध्या धाम में आज सरयू स्नान घाट पर मन्नू प्रजापति पुत्र राजेश प्रजापति वर्ष 23 निवासी भक्तिन का पुरवा थाना पुरा कलंदर जनपद अयोध्या का है जो पारिवारिक कलह के कारण आत्महत्या करने का किया प्रयास जो गोंडा पुराने पुल से सरयू नदी…

1 minute

Read Time

विश्वनाथ शुक्ला

बदलता स्वरूप अयोध्या। प्रभु श्री राम की पावन नगरी श्री अयोध्या धाम में आज सरयू स्नान घाट पर मन्नू प्रजापति पुत्र राजेश प्रजापति वर्ष 23 निवासी भक्तिन का पुरवा थाना पुरा कलंदर जनपद अयोध्या का है जो पारिवारिक कलह के कारण आत्महत्या करने का किया प्रयास जो गोंडा पुराने पुल से सरयू नदी में कूद गया। जो जल के तेज बहाव के कारण डूबने लगा ड्यूटी पर तैनात जल पुलिस प्रभारी रूबे प्रताप मौर्य कांस्टेबल नित्यानंद यादव कांस्टेबल लालमणि कांस्टेबल कृष्णा सिंह व एस डी आर एफ के पी0 सी0 श्री नर्वदेश्वर मिश्रा, आरक्षी अक्षय प्रताप यादव, आरक्षी दिलीप चौहान, आरक्षी राजीव कुमार पटेल शामिल रहे। जल पुलिस व एस डी आर एफ की टीम ने तत्काल तत्परता दिखाते हुए बिना अपनी जान की परवाह किए तत्काल गहरे पानी में रेस्क्यू कर युवक को सुरक्षित बाहर निकाला और उसको नया घाट पुलिस चौकी को सुपुर्द किया। जिसके कार्य को देखकर स्थानीय लोगों ने जल पुलिस व एस डी आर एफ की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद किया। अयोध्या में जल पुलिस व एस डी आर एफ की तैनाती से अक्सर डूबते लोगों को बचाने में समर्थ होने के साथ लोगों में सुरक्षा की भावना को बढ़ावा मिलता है। पुलिस की इस साहसिक कार्य से जनपद अयोध्या ही नहीं आस पास के अन्य जनपदों के साथ जमकर सराहना किया जा रहा है।