,

हिंदी दिवस पर आयोजित हुई गोष्ठी

बदलता स्वरूप मनकापुर-गोंडा। हिंदी दिवस के अवसर पर राजा रघुराज सिंह महाविद्यालय अशरफपुर में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य रामेश्वरम चतुर्वेदी ने किया, गोष्ठी में मौजूद महाविद्यालय के प्रवक्ताओं ने राष्ट्रभाषा हिंदी पर अपने व्याख्यान दिए सभी लोगों ने राष्ट्रभाषा को अपनाने पर जोर दिया। महाविद्यालय के प्राचार्य…

1 minute

Read Time

बदलता स्वरूप मनकापुर-गोंडा। हिंदी दिवस के अवसर पर राजा रघुराज सिंह महाविद्यालय अशरफपुर में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य रामेश्वरम चतुर्वेदी ने किया, गोष्ठी में मौजूद महाविद्यालय के प्रवक्ताओं ने राष्ट्रभाषा हिंदी पर अपने व्याख्यान दिए सभी लोगों ने राष्ट्रभाषा को अपनाने पर जोर दिया। महाविद्यालय के प्राचार्य रामेश्वरम चतुर्वेदी ने हिंदी साहित्यकार राम कुमार नारद को उनकी पुस्तक गीत पलाश की प्रशंसा करते हुए सम्मानित किया। साहित्यकार आर के नारद ने हिंदी की रचनाओं से उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। गोष्ठी में डॉ. विनय कुमार मिश्रा, डॉ. माला तिवारी, राधे कृष्ण तिवारी, वेद प्रकाश शुक्ला, गुड़िया द्विवेदी,अपूर्वा त्रिपाठी, नमन सिंह,रवि शंकर शुक्ला, अभिषेक सिंह,अजय मिश्रा, राम चरित्र,राहुल सिंह,अवनीश मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे।