,

भाजपा ने चलाया बृहद सदस्यता अभियान

बदलता स्वरूप मनकापुर गोंडा। भाजपा के सदस्यता अभियान के तहत मनकापुर इलाके के बल्लीपुर सेक्टर में 150 लोगों ने सदस्यता अभियान में पार्टी की नीतियों की सराहना करते हुए सदस्यता ग्रहण की। भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता अभियान के क्रम में जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप व विजय बहादुर पाठक एमएलसी व जिला प्रभारी तथा प्रदेश…

1 minute

Read Time

बदलता स्वरूप मनकापुर गोंडा। भाजपा के सदस्यता अभियान के तहत मनकापुर इलाके के बल्लीपुर सेक्टर में 150 लोगों ने सदस्यता अभियान में पार्टी की नीतियों की सराहना करते हुए सदस्यता ग्रहण की। भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता अभियान के क्रम में जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप व विजय बहादुर पाठक एमएलसी व जिला प्रभारी तथा प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा के समक्ष शनिवार को मनकापुर विधानसभा के सेक्टर बल्लीपुर में लगभग 150 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। जिलाध्यक्ष ने कहा डबल इंजन की सरकार देश व प्रदेश में चहुंमुखी विकास कर रही है। जिस प्रकार लोग बढ़ चढ़ कर भाजपा से जुड़ रहे हैं, आने वाले भविष्य में पूरे देश में भाजपा की सरकार होगी। इस मौके पर अमर किशोर कश्यप जिलाध्यक्ष गोंडा, विजय बहादुर पाठक प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा, राघवेन्द्र ओझा जिला मीडिया प्रभारी, अविनाश जायसवाल, कमलेश पाण्डेय मण्डल अध्यक्ष, ओमप्रकाश सिंह, उत्कर्ष सिंह, राकेश कुमार गुप्ता प्रधान, विजय प्रताप सिंह कोटेदार, संजय कुमार, राजेश कुमार गुप्ता, बद्रीनाथ वर्मा, विजय प्रताप उर्फ पप्पू सिंह, कमला कान्त सहित क्षेत्र के तमाम लोग उपस्थित रहे।