महेन्द्र कुमार उपाध्याय
बदलता स्वरूप अयोध्या। रसिक संप्रदाय की आचार्य पीठ श्री जानकी घाट,बड़ा स्थान के पूर्वाचार्य स्वामी मैथिली रमण शरण महाराज महाराज ३३वी पुण्य तिथि मनाई गई। रसिकाचार्य महंत श्री जन्मेजय शरण महाराज की अध्यक्षता में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में संत धर्माचार्यी ने स्वामी वैदेही शरण को नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस पुनीत अवसर पर वृहद भंडारा संपादित हुआ जिसमे बड़ी संख्या में संत,महंतो,अतिथियों,भक्तो ने अमृतमई भोजन प्रसाद ग्रहण किया। रसिक पीठाधीश्वर स्वामी जन्मेजय शरण महाराज द्वारा सभी समागत संतों, महंतो,अतिथियों को दक्षिणा भेंट प्रदान कर सम्मानित किया गया। देश के कोने,कोने से स्थान से संबद्ध भक्तो का पदार्पण हुआ। श्रद्धांजलि देने वाले प्रमुख संत,महंतो में विंदु गद्याचार्य स्वामी श्री देवेन्द्र प्रसादा चार्य जी महाराज दशरथ महल,बड़ा स्थान, बड़ा भक्त माल पीठाधीश्वर श्री अवधेश दास जी महाराज, महंत श्री अवध किशोर शरण जी महाराज,महामंडलेश्वर श्री भानू दास जी महाराज,महंत श्री राम शंकर दास जी शास्त्री,महंत श्री पवन दास महाराज,महंत नागा राम लखन दास महाराज,नागा सूरज दास महाराज,महंत राम लखन शरण गहोई, डॉ प्रभाकर शरण ,पुजारी किशोरी शरण वैदेही मंदिर,नंद कुमार मिश्र पेड़ा महाराज, अयोध्या तीर्थ पुरोहित धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश महाराज,महंत रामदास करतलियां आश्रम सहित अन्य संत,महंत एवम भक्त शामिल हुए।
जानकी घाट के पूर्वाचार्य स्वामी मैथिली रमण शरण महाराज को पुण्य तिथि पर संत धर्माचार्यों ने नमन कर पुष्पांजलि अर्पित की
महेन्द्र कुमार उपाध्यायबदलता स्वरूप अयोध्या। रसिक संप्रदाय की आचार्य पीठ श्री जानकी घाट,बड़ा स्थान के पूर्वाचार्य स्वामी मैथिली रमण शरण महाराज महाराज ३३वी पुण्य तिथि मनाई गई। रसिकाचार्य महंत श्री जन्मेजय शरण महाराज की अध्यक्षता में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में संत धर्माचार्यी ने स्वामी वैदेही शरण को नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस पुनीत अवसर…

Previous Post
Next Post
You May Have Missed





