,

रेड क्रॉस के वरिष्ठ सदस्य को उनके आवास पर सीएमओ व अन्य ने किया सम्मानित

पंकज सिन्हाबदलता स्वरूप गोंडा। संगठन में अच्छे कार्य करने वाले लोगों को समय-समय पर भारतीय रेड क्रॉस सम्मान से सम्मानित करती रहती है। इसी के अंतर्गत इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रश्मि वर्मा ने राजपाल द्वारा सम्मानित इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के राज्य प्रबंध समिति के सदस्य मोहम्मद कसीम…

1 minute

Read Time

पंकज सिन्हा
बदलता स्वरूप गोंडा। संगठन में अच्छे कार्य करने वाले लोगों को समय-समय पर भारतीय रेड क्रॉस सम्मान से सम्मानित करती रहती है। इसी के अंतर्गत इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रश्मि वर्मा ने राजपाल द्वारा सम्मानित इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के राज्य प्रबंध समिति के सदस्य मोहम्मद कसीम सिद्दीकी के आवास पर रेडक्रॉस के पदाधिकारियों के साथ उनको इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी और कहा हम सभी को मानवता हेतु सामाजिक प्रयास कर समाज के हित में कार्य करते रहना चाहिए, जिससे जनपद एवं देवीपाटन मंडल में एक पहचान बने। इस अवसर पर सचिव व अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा आदित्य कुमार वर्मा ने श्री सिद्दीकी के इस ऊंचाई तक पहुंचने की भरपूर सराहना की तथा श्री सिद्दीकी को अंग वस्त्र एवं बुके देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर वर्षा सिंह उपाध्यक्ष एलबीएस डिग्री कॉलेज, रेडक्रास उपाध्यक्ष जसपाल सिंह सलूजा, संरक्षक सैयद हाकिम अली, कोषाध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव, के बी सिंह, अमित पांडे, अरविंद कुमार श्रीवास्तव, पंकज सिन्हा, एसएन सिंह, डॉ मधु सुदन सिंह, अलहाज सिराजुद्दीन खान, हाफिज आबिद अली खान, द्वारिका प्रसाद मिश्र आदि ने अपने विचार व्यक्त किया कि इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के क्रिया कलापों को विस्तृत रूप से जनमानस तक पहुंचाने और इसे ऊंचाई तक ले जाने में कसीम सिद्दीकी का बहुत योगदान है। सभी लोगों ने उनकी सराहना करते हुए शुभकामनाएं दी।