,

बाबा भवनाथदास को धर्मगुरुओं ने दी श्रद्धांजलि, विराट भंडारा आयोजित

महेन्द्र कुमार उपाध्यायबदलता स्वरूप अयोध्या। सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी मंदिर के महंत और समाजवादी संतसभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे बाबा भवनाथदास के 13वीं संस्कार के उपलक्ष्य में नजरबाग स्थित उनके आवास पर विराट साधु संतो का भंडारा का आयोजन किया गया। इस दौरान हनुमान गढ़ी के गद्दी नशीन श्री महंत और चारों पट्टी के श्री महंत, नागा,…

1 minute

Read Time

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
बदलता स्वरूप अयोध्या। सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी मंदिर के महंत और समाजवादी संतसभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे बाबा भवनाथदास के 13वीं संस्कार के उपलक्ष्य में नजरबाग स्थित उनके आवास पर विराट साधु संतो का भंडारा का आयोजन किया गया। इस दौरान हनुमान गढ़ी के गद्दी नशीन श्री महंत और चारों पट्टी के श्री महंत, नागा, संत सहित अन्य लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन और याद किया। इस मौके पर उनकी कृपा पात्र शिष्य और मंदिर के महंत रमेशदास जी महाराज ने कहा कि गुरुदेव के ख्याति पूरे देश में रही। उन्होंने अपने भक्तों शिष्यों को सद मार्ग प्रदान किया। वे सदैव ही साधु संतों की मदद करते थे। दीन दुखियों की मदद करते थे। समाज सेवा भी करते थे। उनके नेतृत्व में बहुत से साधु संतों को न्याय मिला। वे सबको साथ लेकर चलते थे। पहलवानों को भी उन्होंने आगे बढ़ाया। वे समाजवादी विचारधारा के धनी रहे। उनके सपनों को मैं पूरा करूंगा, उनके बताए हुए मार्ग पर चलूंगा। इसके अलावा अन्य धर्म गुरुओं ने भी उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन और याद किय। साथ ही उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर व्यापक रूप से प्रकाश डाला ग़या। इस मौके पर साधु संत भक्तगण शिष्य गढ़ नेता पत्रकार आदि कार्यक्रम में शामिल रहे। सभी ने भंडारा प्रसाद ग्रहण किया। सभी का महंत रमेशदास जी महाराज ने अंग वस्त्र और दक्षिणा देकर सभी का स्वागत सम्मान किया। इस कार्यक्रम में पहलवान इंद्रसेनदास जी महाराज और शिक्षक नेता राम बख्श यादव पहलवान हरिवंश दास, कृष्णदास महंत रामदास, महंत विनोददास, महंत राममिलनदास, महंत रामनयन दास जी महाराज सहित अन्य मौजूद रहे।