,

मेक ओवर सेमिनार में वाटर प्रूफ मेकअप की दी गई जानकारी

अमित शरण बॉबी बदलता स्वरूप ब्यूरो फतेहपुर। मेक ओवर बाई.आर.एम. संचालिका रेशम मेहरोत्रा द्वारा आज यहां एक दिवसीय इंटर नेशनल सेमिनार एक प्रतिष्ठित होटल में किया गया जिसमे वाटर प्रूफ मेकअप के बारे में उन्होंने विस्तार से जानकारी देकर मेकअप की खूबियां बताई। इस सेमिनार में प्रयागराज, कानपुर, रायबरेली, कौशाम्बी, बांदा सहित फतेहपुर जनपद की…

1 minute

Read Time

अमित शरण बॉबी

बदलता स्वरूप ब्यूरो फतेहपुर। मेक ओवर बाई.आर.एम. संचालिका रेशम मेहरोत्रा द्वारा आज यहां एक दिवसीय इंटर नेशनल सेमिनार एक प्रतिष्ठित होटल में किया गया जिसमे वाटर प्रूफ मेकअप के बारे में उन्होंने विस्तार से जानकारी देकर मेकअप की खूबियां बताई। इस सेमिनार में प्रयागराज, कानपुर, रायबरेली, कौशाम्बी, बांदा सहित फतेहपुर जनपद की 120 पार्लर संचालिकाओं ने हिस्सा लेकर मेकअप की नई नई तकनीकियों को सीखा। रेशम मेहरोत्रा ने बताया कि महिलाओं को स्वावलंबी बनाना व हुनरमंद बनाकर रोजगार से जोड़ना उनका कर्तव्य है, ताकि अपने हुनर से जनपद का नाम रोशन कर सके। इस अवसर पर दीपक मेहरोत्रा, लखनऊ से संजना, शाजिया, क्तीर्ति, प्रीति सहित अनेक महिलाए उपस्थित रहीं।