कर्नलगंज गोंडा। पितृ विसर्जन के मौके पर बुधवार सरयू घाट पर श्रद्धालुओं की आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। जहां अलग अलग घाटों पर करीब तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने स्नानदान कर पितरों को विसर्जित किया। पितृ पक्ष के अंतिम दिवस अमावस्या को लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने सुबह 4 बजे से ही स्नान करना शुरू कर दिया। कटरा घाट, सकरौरा घाट, बलुआ घाट, कचनापुर घाट, कटरा शाहबाजपुर घाट पर स्थित सरयू नदी में स्नान दान करके पितरों को विसर्जित किया। इस मौके पर सरयू घाट पर मेले जैसा माहौल रहा। करीब 3 लाख श्रद्धालुओं ने स्नान दान, पूजन किया। घाट के आसपास व मुख्य मार्ग पर भीषण जाम की स्थिति बनी रही। जाम का मुख्य कारण सड़क पर खड़े बेतरतीब वाहन व ई-रिक्शा रहे। इन पर अंकुश न लगने से आए दिन लोगों को घंटों तक जाम में फंसे रहना पड़ता है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए नदी के भीतर रस्सी लगाकर श्रद्धालुओं को गहराई में जाने से रोका जा रहा था। वहीं पुलिस क्षेत्राधिकारी उमेश्वर प्रभात सिंह, कोतवाल श्रीधर पाठक, उपनिरीक्षक सरफराज अहमद, उप निरीक्षक महिला खुशबू के साथ तमाम पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था में लग रहे और लोगों को गहराई में जाने से रोकते रहे। इस संबंध में कोतवाल श्रीधर पाठक ने बताया कि ड्यूटी पर पुलिसकर्मी तैनात थे, लेकिन लोगों द्वारा बेतरतीब तरीके से वाहनों को खड़ा करने से जाम की स्थिति बनी थी। हालांकि पितृ विसर्जन मेला शांतिपूर्ण संपन्न हो गया।
पितृ विसर्जन पर सरयू घाट पर उमड़ा जन सैलाब
कर्नलगंज गोंडा। पितृ विसर्जन के मौके पर बुधवार सरयू घाट पर श्रद्धालुओं की आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। जहां अलग अलग घाटों पर करीब तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने स्नानदान कर पितरों को विसर्जित किया। पितृ पक्ष के अंतिम दिवस अमावस्या को लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने सुबह 4 बजे से ही स्नान…

Previous Post
Next Post
You May Have Missed





