कर्नलगंज गोंडा। दहेज के लिए नव विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली करनैलगंज अंतर्गत ग्राम अहिरौरा निवासी सायमा क़ी तहरीर पर महिला थाना क़ी पुलिस ने 4 लोगों के विरुद्ध दहेज प्रतिषेध अधिनियम सहित अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। जिसमे पति फिरोज, सास अजीजुन, जेठ नफीस, जेठानी रूबीना निवासी परसा गोंडरी का नाम शामिल है। तहरीर में कहा गया है की मई 2023 में मुस्लिम रीति रिवाज़ से उसकी शादी फिरोज के साथ हुई थी। उसके माता पिता ने अपने हैसियत के अनुसार उपहार देकर उसे विदा किया था। मगर ससुराल वाले उससे संतुष्ट नही थे। आरोप है की उसके पति सहित चारो लोगों ने मिलकर एक सोने क़ी अंगूठी, एक मोटर साइकिल व पांच लाख रुपये नकद बतौर दहेज मायके से लाने को कहने लगे। उसके मना करने पर बीते सितंबर माह में ज़ेवर आदि छीनकर गाली व जान से मारने क़ी धमकी देते हुए जमकर पिटाई करके घर से भगा दिया।
दहेज उत्पीड़न के खिलाफ मुकदमा दर्ज
कर्नलगंज गोंडा। दहेज के लिए नव विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली करनैलगंज अंतर्गत ग्राम अहिरौरा निवासी सायमा क़ी तहरीर पर महिला थाना क़ी पुलिस ने 4 लोगों के विरुद्ध दहेज प्रतिषेध अधिनियम सहित अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है।…
Previous Post
Next Post
You May Have Missed





