अमित शरण बॉबी बदलता स्वरूप फतेहपुर। प्रदेश में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु संचालित मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के अन्तर्गत आँक्षा विश्वकर्मा, मेधावी छात्रा को एक दिन का संकेतात्मक जिलाधिकारी फतेहपुर बनाया गया। जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह द्वारा आँक्षा विश्वकर्मा को पुष्पगुच्छ एवं शील्ड देकर ससम्मान जिलाधिकारी की कुर्सी में आसीन किया गया, सर्वप्रथम आँक्षा विश्वकर्मा द्वारा जनता दर्शन में उपस्थित फरियादियों की शिकायतों को सुना गया तथा उनके त्वरित समाधान व निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों व विभाग को निर्देशित करते हुए रिपोर्ट तलब की गयी। आँक्षा द्वारा बताया गया कि उनका सपना है कि वह आगे चलकर जिलाधिकारी बनकर जनता की सेवा करना चाहती हैं। इस मौके में मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी आदि उपस्थित रहे। तत्पश्चात मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना की अध्यक्षता में जिला महिला चिकित्सालय, फतेहपुर में ‘‘कन्या जन्मोत्सव’’ का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 17 नवजात बच्चियों का केक काटते हुए जन्मोत्सव मनाया गया तदोपरान्त मुख्य विकास अधिकारी द्वारा नवजात बच्चियों के प्रयोगार्थ बेबी किट, नवजात शिशु हेतु वस्त्र, बैग, माँ हेतु साड़ी, कम्बल, गद्देदार मच्छरदानी, खिलौने आदि वितरित की गयी। इस मौके पर जिला महिला चिकित्सालय के अधीक्षक, जिला प्रोबेशन अधिकारी फतेहपुर, वन स्टाप सेन्टर से प्रभारी सेन्टर मैनेजर एवं केस वर्कर आदि उपस्थित रही।
1 दिन के लिए मेधावी छात्रा बनी जिलाधिकारी, फरियादियों की शिकायत सुन संबंधित को दिया निर्देश
अमित शरण बॉबी बदलता स्वरूप फतेहपुर। प्रदेश में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु संचालित मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के अन्तर्गत आँक्षा विश्वकर्मा, मेधावी छात्रा को एक दिन का संकेतात्मक जिलाधिकारी फतेहपुर बनाया गया। जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह द्वारा आँक्षा विश्वकर्मा को पुष्पगुच्छ एवं शील्ड देकर ससम्मान जिलाधिकारी की कुर्सी में आसीन किया…

Previous Post
Next Post
You May Have Missed





