कमल हंदूजा
बदलता स्वरूप हरियाणा, हिसार। वरिष्ठ समाजसेवी, पूर्व वाइस चेयरमैन नगरपालिका बरवाला एवं वरिष्ठ भाजपा नेता रामफल गुराना ने बताया कि हरियाणा में मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण को यादगार बनाने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। मंगलवार को हरियाणा भवन में हरियाणा प्रशासन कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी ओर भाजपा संगठन की तैयारियो को लेकर अंतिम बैठक हुई। इस बैठक में 40 कमेटीया बनाई गई, जो प्रशासन के साथ ताल मेल कर व्यवस्था बनाएगी। इसके अलावा 1 हजार से अधिक वॉलिंटियर व्यवस्था का अलग से जिम्मा संभालेंगे। कार्यक्रम के लिए 50 हजार लोगों को निमंत्रण भेजा गया। इनमें खाप पंचायते,प्रगतिशील किसान,उद्योग जगत की हस्तियां और खिलाड़ी शामिल होंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली बता चुके हैं कि शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत इसमें देश के कई राज्यों के मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री मौजूद रहेंगे। लगभग 37 नेताओं की लिस्ट तैयार की गई है। इनके अलावा भाजपा के बूथ स्तर से लेकर जिला व प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों को भी आमंत्रित किया गया है। भाजपा ने बकायदा अपने कॉल सेंटरों से हर व्यक्ति को फोन ओर पर्सनल मैसेज से आमंत्रण भिजवाया है। शपथ ग्रहण समारोह के लिए 2500 बसों की व्यवस्था की गई है। हर जिले से पंचकूला के लिए रोडवेज की बसें चलेंगी। इसके अतिरिक्त प्राइवेट बसों का इंतजाम भी प्रशासन की ओर से किया गया है। जिला स्तर पर डीसी को इसकी व्यवस्था करने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही बसों में बैठते ही नाश्ता दिया जाएगा। इसके लिए हर बस में एक खाना प्रबंधक लगाया है जो यह व्यवस्था देखेगा। कार्यक्रम में 50000 लोग शामिल होंगे। इसे लेकर सुबह से ही खाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। कार्यक्रम के बाद दोपहर का खाना भी बसों में ही दिया जाएगा। इसके लिए वॉलिंटियर्स की मदद ली जाएगी। स्पेशल फूड पैकेट तैयार किए जाएंगे। एक फूड पैकेज में बीस से तीस लोगों के खाने के पैकेट होंगे। पंडाल में आठ अलग-अलग तरह के ब्लॉक तैयार किया जा रहे हैं। हर ब्लॉक में विशेष कैटेगरी के लोगों को बिठाया जाएगा। ड्रोन दीदी, खाप पंचायत के प्रतिनिधि, प्रगतिशील किसानों, उद्योग जगत के प्रसिद्ध लोगों, भाजपा राष्ट्रीय पदाधिकारी से लेकर बूथ लेवल तक के पदाधिकारी अलग-अलग ब्लॉक में बैठे नजर आएंगे। पूर्व वाइस चेयरमैन रामफल गुराना ने यह भी बताया कि शपथ ग्रहण कार्यक्रम में दो मंच लगाए जाएंगे। 1 मंच पर प्रधानमंत्री,गृहमंत्री अमित शाह,रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह,केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सहित तीन केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर,राव इंद्रजीत सिंह और मनोहर लाल खट्टर मौजूद रहेंगे। इसके अलावा 19 राज्यों के मुख्यमंत्री, डिप्टी मुख्यमंत्री सहित भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी, प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली सभी विधायक और केंद्रीय भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।
शपथ ग्रहण कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने हेतु भाजपा की मेगा तैयारी : रामफल गुराना
कमल हंदूजाबदलता स्वरूप हरियाणा, हिसार। वरिष्ठ समाजसेवी, पूर्व वाइस चेयरमैन नगरपालिका बरवाला एवं वरिष्ठ भाजपा नेता रामफल गुराना ने बताया कि हरियाणा में मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण को यादगार बनाने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। मंगलवार को हरियाणा भवन में हरियाणा प्रशासन कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी ओर भाजपा संगठन की तैयारियो को…

Previous Post
Next Post
You May Have Missed





